एक कंपनी फ्री में देगी अपने ग्राहकों को मोबाइल डाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया वीक में अपना योगदान देते हुए वीडियोकॉन टेलीकॉम ने अपने सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से कनेक्ट करने का फैसला किया है।
इस मिशन के तहत कंपनी उन सभी ग्राहकों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा (डाटा) मुहैया कराएगी, जो अभी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल के लिए वीडियोकॉन हेल्पलाइन भी स्थापित करने जा रही है। वीडियोकॉन के मुताबिक उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश पश्चिम, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सर्किल केउपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।
वीडियोकॉन के मुताबिक कंपनी के इस अभियान से उपभोक्ताओं को डाटा के प्रयोग और डिजिटल रूप से कनेक्ट होने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कैसे मिलेगा फ्री इंटरनेट?
मुफ्त डाटा पाने के लिए उपभोक्ताओं को दिए गए नंबर पर एक मिस कॉल देनी होगी, फिर उन्हें जानकारी देने के लिए डिजिटल हेल्पलाइन से कॉल किया जाएगा और मुफ्त डाटा दिया जाएगा।सभी उपभोक्ताओं को 2 माह तक 750 एमबी मुफ्त डाटा इस्तेमाल की सुविधा दी जाएगी।
कंपनी ट्रायल ऑफर के साथ अपने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त रूप से 1,500 टेराबाइट का मुफ्त डेटा देगा। कंपनी का कहना है कि उसने डाटा इस्तेमाल नहीं करने वाले ग्राहकों पर एक अध्ययन किया और उनसे डाटा का प्रयोग न करने का कारण जाना।
इसमें पता चला कि इनमें से 86 प्रतिशत उपभोक्ताओं के पास डाटा इनेबल्ड हैंडसेट हैं,लेकिन वे फिर भी डेटा का प्रयोग नहीं करते हैं।
डिमॉन्सट्रेशन स्टेशन में मिलेगी ट्रेनिंग
वहीं कंपनी अपने सभी एक्सक्लूसिव ब्रांडेड ‘वीडियोकॉन कनेक्ट’रिटेल पर मुफ्त हेल्पलाइन और डिमॉन्सट्रेशन स्टेशन की स्थापना कर रहा है, जिसके द्वारा उन्हें डाटा के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण स्टेशन पर पहली बार के यूजर्स को मोबाइल डाटा के मौलिक प्रयोग जैसे इंटरनेट ब्राउज करने, सर्च इंजन का प्रयोग करने, विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट बनाने आदि की जानकारी दी जाएगी।
इस अभियान के द्वारा यह कंपनी उम्मीद कर रही है, कि उसके ग्राहक अपने हैंडसेटों को डेटा इनेबल्ड हैंडसेटों में अपग्रेड कर लेंगे।
वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशन के डायरेक्टर एवं सीईओ अरविंद बाली ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हम अपने ग्राहकों के लिए कुछ शुरुआत करना चाहते हैं। हमारे डाटा इनेबल्ड हैंडसेट वाले उपभोक्ताओं में से 64 प्रतिशत इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। हालांकि कई ऐसे ग्राहक भी हैं, जो डाटा इनेबल्ड हैंडसेट होने के बावजूद डाटा का प्रयोग नहीं करते हैं।