फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Vedanta reached the High Court on the fall in the price of oil, said - can not give additional profits to the government

तेल के दाम में गिरावट पर हाईकोर्ट पहुंची वेदांता, कहा- नहीं दे सकते सरकार को अतिरिक्त मुनाफा

Thu, 23 Apr 2020 11:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 23 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vedanta reached the High Court on the fall in the price of oil, said - can not give additional profits to the government
वेदांता प्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वेदांता लिमिटेड ने तेल के दाम में गिरावट का हवाला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर कर कहा है कि वह बाड़मेर तेल ब्लॉक से सरकार को अतिरिक्त मुनाफा देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में बाड़मेर तेल ब्लॉक के परिचालन का उसका अनुबंध 2030 तक बढ़ाया जाए। इसके लिए कंपनी को 10 फीसदी अतिरिक्त मुनाफे के भुगतान के लिए न कहा जाए। कंपनी की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दरअसल वेदांता की दलील है कि अगर उसे 10 फीसदी अतिरिक्त मुनाफा देना पड़ता है तो उसके लिए राजस्थान ब्लॉक से उत्पादन जारी रखने में कठिनाई आएगी। इससे उत्पादन घटेगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदांता ने अपनी अपील में कहा कि इससे आयात पर निर्भरता बढ़ेगी, क्योंकि बाड़मेर ब्लॉक का घरेलू कच्चे तेल में 25 फीसदी का योगदान है। इस मामले में न्यायमूर्ति जयंत नाथ और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी कर छह मई तक जवाब देने को कहा है।

वेदांता और सरकार के बीच उत्पादन भागीदारी करार (पीएससी) को 14 मई को विस्तार दिया जाना है। बता दें कि पीठ ने इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की।


सुनवाई के दौरान पीठ ने केंद्र और कंपनी से आपसी सहयोग के जरिए करार और दूसरी औपचारिकताएं अदालत के तीन जुलाई, 2018 के अंतरिम आदेश के अनुरूप करने को कहा।

अंतरिम आदेश में कहा गया था कि पीएससी का 2020 से 2030 तक विस्तार नई नीति के तहत किया जाएगा, जिसमें सरकार के मुनाफे के हिस्से में 10 फीसदी बढ़ोतरी की व्यवस्था है। हालांकि, अब वेदांता तीन जुलाई, 2018 के आदेश में संशोधन की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed