{"_id":"5e7f23078ebc3e735433b382","slug":"vedanta-ceo-venkatakrishnan-resigns-citing-personal-reasons-sunil-duggal-appointed-interim-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील दुग्गल बने वेदांता के अंतरिम CEO, श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सुनील दुग्गल बने वेदांता के अंतरिम CEO, श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने दिया इस्तीफा
Sat, 28 Mar 2020 03:42 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
वेदांता प्लांट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदांता लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इस संदर्भ में कंपनी ने बयान में बताया कि यह इस्तीफा पांच अप्रैल से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
31 अगस्त 2018 को हुई थी नियुक्ति
कंपनी ने कहा कि, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 27 मार्च 2020 को हुई बैठक में वेंकटकृष्णन द्वारा पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने का संज्ञान लिया।’’ कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी। 31 अगस्त 2018 को वेंकटकृष्णन वेदांता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने थे। उन्होंने कंपनी के अंतरिम सीईओ कुलदीप कौरा का स्थान लिया था।
विज्ञापन
सुनील दुग्गल संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी
आगे कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल छह अप्रैल से वेदांता लिमिटेड के सीईओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने अनिल अग्रवाल को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक एवं निदेशक मंडल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
नवीन अग्रवाल पुन: नियुक्त हुए वाइस चेयरमैन
सुनील दुग्गल की नियुक्ति शनिवार से प्रभावी हो गई है। इनके अतिरिक्त नवीन अग्रवाल को निदेशक मंडल के वाइस चेयरमैन पद पर पुन: नियुक्त किया गया है।