{"_id":"5ab8c7644f1c1ba3238b73bd","slug":"usa-restrict-h1b-visa-processing-rules-processing-to-start-from-april-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"H-1B वीजा लेने के नियम हुए और सख्त, 2 अप्रैल से इन लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
H-1B वीजा लेने के नियम हुए और सख्त, 2 अप्रैल से इन लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
H1B visa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका जाने वाले तमाम लोगों के लिए एच1बी वीजा का प्रोसेस अगले महीने की 2 तारीख से शुरू होने जा रही है। 1 अक्टूबर 2018 से अमेरिका में शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए एच1बी वीजा को को तुरंत मिलने में परेशानी हो सकती है।
सॉफ्टवेयर कंपनियों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी
नए नियमों से सबसे ज्यादा परेशानी देश में कार्यरत सॉफ्टवेयर कंपनियों को होने की संभावना है। इससे इन कंपनियों का पेपर वर्क बढ़ जाएगा और वीजा मिलने में भी काफी समय लगेगा। अमेरिका के नागरिकता एवं आव्रजन सेवा( यूएससीआइएस) विभाग ने कहा कि सभी एच1 बी वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी गयी, जिसके10 सितंबर 2018 तक जारी रहने की उम्मीद है।
लगी है अस्थाई रोक
यूएससीआईएस का कहना है कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई तो गई है, लेकिन अगर कोई आवेदक मानदंड पूरा करता हो, तो वह वित्त वर्ष 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज करने का आग्रह कर सकता है।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई रोक से एच1बी प्रोसेसिंग का कुल समय कम करने में मदद मिलेगी। यूएससीआइएस ने कहा कि इस समय के दौरान वह उन एच1बी आवेदनों के प्रीमियम प्रोसेसिंग का अनुरोध स्वीकार करना जारी रखेगा जो वित्त वर्ष 2019 की सीमा के अधीन नहीं हैं।

40 लाख की सैलरी होना जरूरी
trump
एच1बी वीजा के लिए जो लोग आवेदन करते हैं उनकी सालाना सैलरी कम से कम 60 हजार डॉलर यानी करीब 40 लाख रुपए सालाना होना जरूरी है। इस वीजा की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि यह अन्य देशों के लोगों के लिए अमेरिका में बसने का रास्ता भी आसान कर देता है।
अधिक मांग के कारण इस वीजा को लॉटरी के जरिये दिया जाता है। इसे पाने वाले व्यक्ति को स्नातक होने के साथ किसी एक क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल होनी चाहिए।
क्या है एच1बी वीजा ?
एच1बी वीजा अमेरिका में मिलने वाला एक गैर-प्रवासी वीजा है। इस वीजा के जरिये किसी कामगार को अमेरिका में छह साल काम करने का मौका मिल जाता है। यह वीजा अमेरिका में कार्यरत कंपनियों को ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है जिनकी अमेरिका में कमी हो।