आदित्य बिड़ला ग्रुप की अनुषंगी के खिलाफ अमेरिका के कानून मंत्रालय ने दायर किया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कानून मंत्रालय ने आदित्य बिड़ला समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई नोवेलिस को प्रतिस्पर्धी कंपनी एलेरिस का अधिग्रहण करने से रोकने के लिये एक मुकदमा दायर किया है। मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
इसलिए दायर किया मुकदमा
मंत्रालय ने कहा कि इस अधिग्रहण से अमेरिका के एल्यूमिनियम बाजार में नोवेलिस का एकाधिकार हो जाने की आशंका है। इसी कारण उसे अधिग्रहण से रोकने के लिये मुकदमा दायर किया गया है। इस संदर्भ में मंत्रालय ने कहा है कि उसने प्रतिस्पर्धा रोधी मुकदमा दायर किया है ताकि प्रस्तावित अधिग्रहण को रोका जा सके।
अधिग्रहण को लेकर आगे बढ़ेगी नोवेलिस
हालांकि नोवेलिस ने कहा कि वह इसे चुनौती देगी और प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर आगे बढ़ेगी।
पूरा होगी एल्यूमिनियम की बढ़ती मांग
वहीं नोवेलिस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव फिशर ने कहा है कि, 'इस अधिग्रहण से किसी को खतरा नहीं है। इससे इस्पात से प्रतिस्पर्धा करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी और एल्यूमिनियम की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।'