जोमैटो ने 35 करोड़ डॉलर में खरीदा उबर ईट्स का भारतीय कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन खाना डिलिवरी की सुविधा देने वाली कंपनी जोमैटो ने उबर ईट्स इंडिया को खरीद लिया है। जोमैटो ने उबर ईट्स का भारतीय कारोबार लगभग (2485 करोड़ रुपये) 35 करोड़ डॉलर में खरीदा है। सूत्रों के अनुसार, इस सौदे के बाद उबर के पास महज 9.9 फीसदी शेयर होंगे। यह सौदा रात को तीन बजे हुआ और मंगलवार सुबह सात बजे से उबर ईट्स के ग्राहकों को जोमैटो की एप पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है।
We entered food delivery in India in 2017 and today is when our journey takes a different route. Zomato has acquired Uber Eats in India and we'll no longer be available here with immediate effect. We wish all our users more good times with great food on the road ahead pic.twitter.com/WEbJNaJY8M
— Uber Eats India (@UberEats_IND) January 21, 2020विज्ञापन
यह है कंपनी की पॉलिसी
इससे पहले भी जोमैटो द्वारा उबर ईट्स को खरीदने की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, कैब सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी उबर की खाना डिलिवर करने वाली शाखा भारत में खास अच्छा नहीं कर पा रही थी। उबर कंपनी की पॉलिसी है कि अगर वह बाजार में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है, तो वह बाजार छोड़ देती है।
अन्य देशों में सुविधाएं जारी रखेगी उबर ईट्स
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, कंपनी के सूत्रों ने बताया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में उबर ईट्स के लिए है। अन्य देशों में उबर ईट्स अपनी सुविधाएं जारी रखेगी। सूत्रों ने बताया कि उबर ईट्स अब देश में एक अलग प्लेटफॉर्म के तौर पर मौजूद नहीं रहेगी।
जोमैटो की एप पर रीडायरेक्ट होंगे उबर ईट्स के ग्राहक
उबर ईट्स के ग्राहकों को जोमैटो की एप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। साथ ही भारत में उबर ईट्स की टीम को जोमैटो अपने साथ नहीं रखेगी। यानी उबर ईट्स के करीब 100 एग्जिक्यूटिव्स को या तो उबर के अन्य वर्टिकल्स में भेजा जाएगा या उनकी छंटनी की जाएगी। लेकिन अभी इस मामले में जोमैटो और उबर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
बाइक सुविधा पर ध्यान दे रही उबर कैब
वर्तमान साल में उबर कैब ने 50 से 200 शहरों में सेवा विस्तार का लक्ष्य रखा है, जिसमें बाइक सुविधा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
भारत में 2017 में शुरू किया था बिजनेस
उबर ने भारत में 2017 में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू किया था। उबर ईट्स ने पिछले पांच महीने में 2,197 करोड़ रुपये का घाटा होने की जानकारी दी थी। इसके प्लेटफॉर्म पर 41 शहरों के 26,000 होटल लिस्टेड हैं। वहीं जोमैटो पर 24 देशों के 15 लाख होटल के बारे में जानकारी उपलब्ध है। कंपनी हर महीने करीब सात करोड़ ग्राहकों को सुविधा देती है। कुछ दिन पहले जोमैटो ने अपने मौजूदा निवेशक आंट फाइनेंशल से 15 करोड़ डॉलर यानी 1065 करोड़ रुपये का नया निवेश जुटाया था। कंपनी की वैल्यूएशन 300 करोड़ डॉलर यानी 21,300 करोड़ रुपये है।