फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TVS Group company Sundram Fasteners reports Rs 113 cr quarterly profit

तिमाही नतीजे: टीवीएस ग्रुप की कंपनी सुंदरम फास्टनर्स की पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 113 करोड़ रुपये रहा

Fri, 13 Aug 2021 02:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Aug 2021 02:23 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अप्रैल से जून तक सुंदरम फास्टनर्स ने 112.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है

विज्ञापन
TVS Group company Sundram Fasteners reports Rs 113 cr quarterly profit
तिमाही नतीजे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरई स्थित टीवीएस ग्रुप की कंपनी सुंदरम फास्टनर्स ने गुरुवार को 30 जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अप्रैल से जून तक कंपनी ने 112.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 23.48 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

विज्ञापन


50 साल से ज्यादा पुरानी यह कंपनी देश की सबसे बड़ी फास्टनर बनाने और निर्यात करनेवाली कंपनी है। फास्टनर एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसका ज्यादातर उपयोग कारों और इलेक्ट्रिक उपकरणों में दो या दो से ज्यादा सामानों को मशीन के जरिए जोड़ने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिचालन से कंपनी का राजस्व एक साल पहले की समान अवधि में 276.73 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षावधि तिमाही में 938.81 करोड़ रुपये रहा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मिलित आधार पर, कंपनी की घरेलू और विदेशी सहायक कंपनियों ने समीक्षावधि तिमाही के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, 'सुंदरम फास्टनर्स ने 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान एक मजबूत परिचालन का प्रदर्शन किया है, जो कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिचालन कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद है।'

इस साल जून तिमाही में कंपनी की घरेलू बिक्री 559.93 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 132.85 करोड़ रुपये था। जून 2021 को समाप्त तीन महीनों में निर्यात बिक्री बढ़कर 356.33 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 135.02 करोड़ रुपये थी।

सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आरती कृष्णा ने कहा कि 'वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के दौरान महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, हमने विनिर्माण की योजना बनाकर और साथ ही अपने लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करके एक मजबूत परिचालन प्रदर्शन देने में कामयाब रहे।' 


उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने से मांग में वृद्धि की प्रवृत्ति पैदा करने में मदद मिली, क्योंकि ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) ने अपने उत्पादन स्तर को बढ़ाया। हालांकि, कोविड की दूसरी लहर ने घरेलू मोटर वाहन क्षेत्र पर प्रभाव डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed