फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   To improve competitiveness focus on cost of business says Tata Steel CEO

टाटा स्टील के सीईओ ने सरकार को दी सलाह, कहा 'कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस' पर दे ध्यान

Thu, 02 Jan 2020 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
To improve competitiveness focus on cost of business says Tata Steel CEO
टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन

टाटा स्टील कंपनी के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने केंद्र सरकार को कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार करने की लागत पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार सुगमता के साथ-साथ कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

विज्ञापन

कोई भी कंपनी ला सकती है उत्पादन लागत में कमी

उनका कहना है कि टाटा स्टील सहित कोई भी कंपनी उत्पादन लागत में कमी ला सकती है लेकिन कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस सहित बाहरी तत्व उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं होते हैं।

विज्ञापन

कंपनी को भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत

नए साल के मौके पर बुधवार को नरेंद्रन ने टाटा स्टील के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्रन ने सरकार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनी व कर्मचारियों को भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित किया और कहा कि कंपनी का स्लोगन है कि हम कल भी बनाते हैं। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर कंपनी देगी ध्यान

उन्होंने कहा कि शेयरधारकों को शिकायत रहती है कि करोड़ों की कंपनी की शेयर वैल्यू काफी कम है। इसलिए कंपनी को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। आगे नरेंद्रन ने भविष्य की जरूरत के आधार पर कंपनी को तैयार रखने, बदलाव की ओर बढ़ने और नई टेक्नोलॉजी को आत्मसात करने का मंत्र दिया। 



बता दें कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में चार क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाता है- नया बिजनेस शुरू करना, दिवालियेपन का समाधान करना, सीमा पार व्यापार और कंस्ट्रक्शन परमिट्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed