फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   this book fifty shades of gray

किताब, जिसने बढ़ाई सेक्स ट्वायज की बिक्री

Sat, 07 Mar 2015 02:01 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 02:01 PM IST
this book fifty shades of gray

ब्रितानी लेखिका ईएल जेम्स की किताब ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ पर आधारित फिल्म फरवरी में अमरीका और ब्रिटेन में रिलीज हो चुकी है, लेकिन भारत में ये फिल्म अब तक सेंसर बोर्ड का टेस्ट पास नहीं कर पाई है।



फिल्म तो अब तक रिलीज हुई नहीं, लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच जो उत्सुकता बनी हुई है, उसका फायदा उठाते हुए बाजार में कई चीजें तेजी से बिक रही हैं।

एक कारोबारी और एक कॉलेज स्टूडेंट के ‘अजीबो-गरीब’ कामुक रिश्ते पर आधारित उपन्यास 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' साल 2012 में बाजार में आई और इतनी लोकप्रिय हुई कि दुनिया भर में सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदा और पढ़ा। भारत की ही बात की जाए तो तीन भागों वाले इस उपन्यास की अब तक तीन लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।


इस उपन्यास पर आधारित फिल्म को लेकर कयास लग रहे थे कि दूसरे देशों के साथ-साथ भारत में भी इसे वेलेन्टाइंस डे के आसपास रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को अभी तक भारतीय सेंसर बोर्ड ने रिलीज की अनुमति नहीं दी है, लेकिन उसका अप्रत्यक्ष फायदा किताब के प्रकाशक के साथ-साथ सेक्स ट्वॉयज बेचने वाली वेबसाइट्स को हुआ है।

विज्ञापन

कामुक एक्सपेरिमेंट

this book fifty shades of gray

फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे किताब में उस जीवन शैली का उल्लेख है, जिसमें लोग सेक्स के दौरान एक-दूसरे को दर्द देते हैं, क्योंकि क्योंकि दर्द के लेन-देन और ताकत की अभिव्यक्ति उनकी कामुकता को एक नए मुकाम तक ले जाती है। इस जीवन शैली को बीडीएसएम के नाम से भी जाना जाता है।

इस जीवनशैली में एक शख्स ‘डॉमिनेन्ट’ यानी प्रधान है और दूसरा ‘सबमिसिव’ यानी अधीन है। पहले का हक है अपना जोर आजमाना और दूसरे की जिम्मेदारी है उस शक्ति प्रदर्शन को बर्दाश्त करना।

सेक्स से जुड़ी चीजें बेचने वाली एडल्ट वेबसाइट www.thatspersonal.com ने ब्रितानी सेक्स ट्वॉयज वेबसाइट www.lovehoney.com के साथ मिलकर पिछले साल दिसंबर में फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे नाम की एक किट लॉन्च की, जिसमें हथकड़ी, चाबुक, फुट्टा और आंखों पर बांधने वाली पट्टी जैसे आइटम उपलब्ध हैं।

वेबसाइट के सीईओ समीर सरैया ने बीबीसी को बताया कि इस किट के लॉन्च करने के कुछ दिनों के भीतर ही उन्होंने इसकी मांग में हफ्ते-दर-हफ्ते 80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

फिल्म रिलीज न होने का हुआ फायदा

this book fifty shades of gray

उन्होंने कहा, "इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही थी कि इसका सीधा फायदा मार्केटिंग दृष्टिकोण से उन प्रॉडक्ट्स को होना ही था, जिन पर इसका नाम हो। फिल्म रिलीज नहीं हुई, उसका भी फायदा हमें हुआ और जाहिर है जब रिलीज हो जाएगी तो उसके बाद भी लोग इन चीजों को खरीदना चाहेंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हम उस डिमांड को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें, यानी हम अपना स्टॉक पूरा रखेंगें।"

उन्होंने बताया कि उनकी वेबसाइट पर आने वाले लोग इस किट पर औसतन 4,600 रुपए खर्च कर रहे हैं। तो वहीं ऐसी ही एक दूसरी वेबसाईट www.iambesharam.com के सीईओ राज अरमानी ने बीबीसी को बताया कि फरवरी के महीने में उनकी वेबसाइट पर फिफ्टी शेड्स से जुड़े प्रॉडक्ट्स की मांग में जनवरी के मुकाबले 122 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

उनका कहना था, "भारतीय समाज में अब वो दौर आ गया है जब लोग अपनी कामुक इच्छाओं से जुड़े एक्सपेरिमेंट को एक मौका जरूर देना चाहते हैं। खासतौर पर जिन नौजवानों की तनख्वाहें अच्छी हैं और जो पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित हैं, उन्हें इन चीजों पर खर्च करने में कोई हर्ज नहीं है।"

फिफ्टी शेड्स पार्टी

this book fifty shades of gray

सेक्स से जुड़ी चीजों के अलावा बाजार में पार्टियों के लिए फिफ्टी शेड्स मास्क और रिबन जैसी चीजें भी बिक रही हैं। हाल ही में कोलकाता के एक अखबार संस्था ने 'फिफ्टी शेड्स ऑफ रेड' थीम के नाम से एक पार्टी आयोजित की, जिसमें लोग लाल रंग के मास्क, हथकड़ियां और टाई ले कर शामिल हुए।

इस किताब को प्रकाशित करने वाले पब्लिशिंग हाउस पेन्गुइन रैन्डम हाउस से जुड़ी कैरोलीन न्यूबरी ने बीबीसी को बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले ये किताब हिंदुस्तान टाइम्स नील्सन लिस्ट में 80वें नंबर से सीधा टॉप टैन पर वापस आ गई थी।

कैरोलीन ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "मैं काफी आश्चर्यचकित थी ये देखकर कि भारत में लोग इस किताब में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं और वो भी दूसरों के सामने। मैंने लोगों को मेट्रो ट्रेन और हवाई जहाज में ये किताब पढ़ते हुए देखा। कुछ लोग इसे इसलिए भी पढ़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पश्चिमी देशों में इसकी लोकप्रियता के बारे में बहुत सुना है, लेकिन ये बात तो साफ है कि इस तरह की किताबों में लोगों की रुचि बढ़ रही है।"

‘झाड़ू से पीटो, नहीं तो सेक्स नहीं कर पाउंगा’

this book fifty shades of gray

भारत में सेक्स के बारे में आमतौर पर खुल कर बात नहीं की जाती, जिसकी वजह से कई लोगों को सेक्स के बारे में ठीक जानकारी नहीं होती।


कई लोग अपनी सेक्स लाइफ़ से जुड़े सवाल अक्सर सेक्सॉलॉजिस्ट को लिखते हैं जो कि अखबारों और मैगजीनों में छापे जाते हैं। 90 वर्षीय महिंदर वत्स भारत के जाने-माने सेक्सॉलॉजिस्ट हैं और पिछले तीन दशकों से लोगों के सवालों का जवाब देते रहे हैं।

उन्होंने बीबीसी को बताया कि एक बार उन्हें एक आदमी ने ये सवाल लिख भेजा, "जब तक मेरी पत्नी मुझे झाड़ू से नहीं पीटती मेरी कामुक इच्छा जागती ही नहीं। लेकिन हाल ही में वो चल बसी। अब मैं कैसे ऐसी पत्नी ढूंढ़ूं जो मेरी कामुक इच्छा फिर से झाड़ू मार कर जगा सके?"

भारतीयों में आ रहा है खुलापन

this book fifty shades of gray

डॉक्टर वत्स का कहना था, "इस जीवनशैली में कुछ गैरमामूली नहीं है। गैरमामूली ये है कि लोग इसके बारे में खुल कर बात नहीं करते थे। आजकल भारतीय लोग सेक्स से जुड़ी अपनी कामुक इच्छाओं को बयान करने में शर्माते नहीं हैं, खासतौर पर शहरों में।"

क्या इसका मतलब ये है कि भारतीय समाज अपनी सेक्स की जरूरतों को लेकर एक नई सोच अपना रहा है? इस सवाल का कोई साफ जवाब तो नहीं है, लेकिन कम से कम सेक्स टॉयज बेचने वाली वेबसाइट्स और सेक्स मामलों के जानकारों का तो यही कहना है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed