फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   The bail petition of the Wadhawan brothers was dismissed, the court sent to judicial custody

कोरोना वायरस भी नहीं दिला पाया वधावन भाईयों को जमानत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 10 May 2020 10:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 10 May 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
The bail petition of the Wadhawan brothers was dismissed, the court sent to judicial custody
कपिल वधावन - फोटो : सोशल मीडिया

डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और उनके भाई धीरज की तरफ से दायर अंतरिम जमानत याचिका को एक विशेष अदालत ने रविवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट की तरफ से दोनों ही भाईयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों ही वधावन भाईयों को यस बैंक में घोटाले के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। दोनों ही भाईयों की रविवार को सीबीआई हिरासत खत्म हुई, जिसके बाद उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया था।
विज्ञापन


वधावन भाईयों की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के कारण अस्थायी जमानत के लिए आवेदन दिया गया था। इस आवेदन में कहा गया था कि जेल के कैदी इस महामारी के कारण खतरे में हैं, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आर्थर रोड जेल के कम से कम 77 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

वधावन भाईयों के वकील ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें कोविड-19 संक्रमण का खतरा अधिक है। इस दौरान उनके वकील ने कहा कि सेहत का अधिकार जीवन के अधिकार का अभिन्न पहलू है, ऐसे में उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए।


बता दें कि यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में शामिल होने के आरोप में दोनों भाईयों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। पिछले महीने दोनों ही भाईयों को महाबलेश्वर में क्वारंटीन सेंटर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed