फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TCS gets Rs 10,650 crore order from US pharma company Walgreens Boots Alliance

TCS को अमेरिकी कंपनी से मिला अब तक का सबसे बड़ा रिटेल ऑर्डर, 10 साल के लिए हुआ कॉन्ट्रैक्ट

Tue, 04 Feb 2020 07:16 PM IST
आसिम खान बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 04 Feb 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
TCS gets Rs 10,650 crore order from US pharma company Walgreens Boots Alliance
टीसीएस (फाइल फोटो)

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अब तक का सबसे बड़ा रिटेल ऑर्डर मिला है। टीसीएस को यह ऑर्डर अमेरिका की रिटेल और होलसेल फार्मा कंपनी वॉलग्रीन्स बूट्स एलायंस (डब्ल्यूबीए) से 1.5 अरब डॉलर (10,650 करोड़ रुपये) का मिला है। रिटेल वर्टिकल में यह टीसीएस का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

विज्ञापन


डब्ल्यूबीए ने टीसीएस के साथ 10 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक टीसीएस 136.9 अरब डॉलर (9.77 लाख करोड़ रुपये) के रेवेन्यू वाली डब्ल्यूबीए के सारे आईटी ऑपरेशंस संभालेगी। डब्ल्यूबीए के एप्लिकेशन मेंटेनेंस-सपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी ऑपरेशंस की जिम्मेदारी अब टीसीएस की होगी।
विज्ञापन


टीसीएस के रिटेल बिजनेस की वृद्धि पिछली दो तिमाही से तेजी से बढ़ रही है। बड़े रिटेलर्स ने टेक्नोलॉजी पर निवेश बढ़ाया है जिसकी वजह से टीसीएस को काफी उम्मीदें हैं। टीसीएस के लिए रिटेल दूसरा बड़ा वर्टिकल है। कंपनी का 15 फीसदी रेवेन्यू इसी से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डब्ल्यूबीए पिछले 10 साल से टीसीएस की क्लाइंट है। टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने पिछले दिनों तिमाही नतीजे घोषित करते हुए कहा था कि वॉलग्रीन्स से रिटेल सेगमेंट में सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी का कहना है कि नई डील पहले से चल रहे कॉन्ट्रैक्ट का ही विस्तार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed