टाटा स्टील की योजना से 3,000 नौकरियों पर खतरा, ब्रिटेन में 1,000 कर्मचारी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त आपूर्ति, कमजोर मांग और उच्च लागत की वजह से टाटा स्टील ने बड़ा बयान दिया है। टाटा स्टील यूरोप ने अपनी पुनर्गठन योजना पर यूरोपीय वर्क्स काउंसिल (EWC) के साथ विचार विमर्श शुरू कर दिया है।
3,000 नौकरियों पर खतरा
योजना के तहत करीब 3,000 कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा सकते हैं, जिसमें से 1,000 कर्मचारी ब्रिटेन से, 1,600 नीदरलैंड से और 350 कर्मचारी अन्य देशों से निकाले जाएंगे। इसमें से दो-तिहाई कर्मचारी कार्यालय आधारित काम करने वाले होंगे।
इसलिए हो रही छंटनी
कंपनी ने पिछले सप्ताह ही व्यापक बदलाव के अपने कार्यक्रम के तहत रोजगार में कटौती की घोषणा कर दी थी। टाटा स्टील के अनुसार, वैश्विक मोर्चे पर इस्पात उद्योग के समक्ष लगातार जारी चुनौतियों के चलते हो रहे नुकसान की वजह से छंटनी की जा रही है। बीते सप्ताह टाटा ने कहा था कि छंटनी का कारण केवल अतिरिक्त आपूर्ति, कमजोर मांग और उच्च लागत है। कंपनी किसी कार्यालय को बंद नहीं करेगी। इसका उद्देश्य सिर्फ टाटा स्टील यूरोप के कारोबार को बढ़ाना है और मार्च 2021 तक मुनाफा कमाना है।
जून में शुरू किया था प्रवर्तन कार्यक्रम
इससे पहले जून माह में भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने यूरोपीय कारोबार को बेहतर करने के लिए एक प्रवर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में टाटा ने नीदरलैंड और वेल्स में स्टील निर्माण शुरू किया था।
एबिटडा में आई कमी
अप्रैल 2019 को शुरू वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में टाटा स्टील यूरोप के एबिटडा में 90 फीसदी की कमी आई है।