{"_id":"5cdc28adbdec22074363898f","slug":"tata-sons-to-transfer-its-food-business-of-chemicals-to-global-beverages","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा केमिकल्स के खाद्य कोराबार का टाटा बेवरेजेज में होगा विलय","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
टाटा केमिकल्स के खाद्य कोराबार का टाटा बेवरेजेज में होगा विलय
Wed, 15 May 2019 08:26 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 15 May 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
tata
टाटा समूह ने बुधवार को घोषणा की है कि वह अपने खाद्य कारोबार को टाटा केमिकल्स लिमिटेड (टीसीएल) से अलग कर टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (टीजीबीएल) के साथ उसका विलय करेगी। टीसीएल के उपभोक्ता उत्पाद कारोबार में नमक, मसाले और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
टीजीबीएल का नाम टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कर दिया जाएगा। इस विलय में टाटा केमिकल्स लिमिटेड के हर शेयरधारक को एक शेयर के बदले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के 1.14 नए इक्विटी शेयर मिलेंगे।
विज्ञापन
इस फैसले पर टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के जरिए तेजी से बढ़ते कंज्यूमर सेक्टर के फूड एंड बेवरेजेज सेगमेंट में हमारी पकड़ और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इस विलय के बाद नई कंपनी पूरी तरह कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन
विलय को पूरा करने के लिए शेयरधारकों और नियामकों से मंजूरी लेनी पड़ेगी। उसका सालाना टर्नओवर 9,099 करोड़ रुपये का होगा। टीसीएल सोडा एश का उत्पादन करने वाली दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी है। दूसरी ओर टीजीबीएल टेटली और टाटा ब्रांड की चाय बेचती है। ऐट ओ क्लॉक ब्रांड की कॉफी और बोलतबंद पानी भी इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं।