फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tata seek officials to focus on business and Market leadership

रतन टाटा बोले, मार्केट पर ध्यान दें कर्मचारी

Tue, 25 Oct 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
Tata seek officials to focus on business and Market leadership
ratan tata

सायरस मिस्त्री को अचानक टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाने के बाद बागडोर अपने हाथ में लेने के बाद अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने अधिकारियों को संदेश दिया। रतन ने टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों से ग्रुप में हो रहे फेरबदल पर ध्यान न देकर कारोबार और मार्केट लीडरशिप बढ़ाने पर ध्यान केंद्रीत करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल कुछ ही समय का है और इस दौरान सभी अपने ग्रुप को लीडरशिप के स्‍थान पर पहुंचाने पर जोर दें। उन्होंने करीब 100 अरब डॉलर की कंपनी के वरिष्ठतम अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कारोबार क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाएं और शेयरधारकों का रिटर्न बढ़ाने पर ध्यान दें।
विज्ञापन


बांबे हाउस में टाटा समूह की कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्थायित्व और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम चेयरमैन की भूमिका में आया हूं, ताकि नेतृत्वहीनता की स्थिति पैदा न हो। यह अवधि बहुत छोटी होगी। एक नया और स्थायी नेतृत्व लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते हुए समय से अपने आज की तुलना करें अधिकारी

Tata seek officials to focus on business and Market leadership
रतन टाटा

सोमवार को अचानक एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत सायरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया। टाटा समूह के सीईओ का सम्मेलन तीन घंटे चला और एक बजे दोपहर को समाप्त हुआ।

समूह द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक टाटा ने कहा कि कंपनियों को बाजार में अपनी स्थिति और मिल रही प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने बीते हुए समय से अपने आज की तुलना नहीं करनी चाहिए। मुख्य ध्यान नेतृत्व देने पर होना चाहिए। समूह की कंपनियों की फिलहाल जारी गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हम निरंतर मूल्यांकन करेंगे और जिनकी जरूरत होगी उन्हें हाथ में लेंगे। यदि कोई बदलाव होगा, तो उसकी चर्चा आपसे की जाएगी।

अधिकारियों के साथ अपने पुराने संबंध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उसी तरह से आपके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं, जिस तरह से हम पहले किया करते थे। एक संस्थान
को उसे नेतृत्व देने वाले से हमेशा बड़ा होना चाहिए। मुझे आपसभी पर गर्व है। हमें मिलकर समूह का निर्माण करना चाहिए।रतन टाटा सम्मेलन स्थल से बाहर इंतजार कर रहे संवाददाताओं से मिले बिना चले गए। टाटा संस पहले ही यह घोषित कर चुकी है कि नया चेयरमैन चुनने के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया गया है। यह समिति चार महीने के अंदर अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed