फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tata motors net profit in q4 declines by 49 percent to 1109 crore rupees

जेएलआर से टाटा मोटर्स को हुआ बड़ा घाटा, चौथी तिमाही में केवल 1109 करोड़ का शुद्ध लाभ

Tue, 21 May 2019 12:56 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 May 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
tata motors net profit in q4 declines by 49 percent to 1109 crore rupees
Jaguar Land Rover

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स को बड़ा घाटा हुआ। कंपनी का शुद्ध लाभ 49 फीसदी घटकर केवल 1109 करोड़ रुपये रह गया। इस घाटे में मुख्य तौर पर जेगुआर लैंड रोवर के कारोबार से जुड़े कुछ विशेष प्रावधान रहे। 

विज्ञापन

पिछले वर्ष हुआ था 2175 करोड़ का लाभ

पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,175.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल एकीकृत आय 87,285.64 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2017-18 की चौथी तिमाही में 91,643.44 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी की आय 4.75 प्रतिशत घटी। तिमाही के दौरान जेएलआर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम चलाय जिसके लिए 1,367.22 करोड़ रुपये के खर्च का विशेष प्रावधान करना पड़ा।

विज्ञापन

शुद्ध घाटा 28724 करोड़ रुपये

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 28,724.20 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष में 9,091.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसमें मुख्य रूप से 27,837.91 करोड़ रुपये के निवेश के नुकसान का बड़ा हाथ है। कंपनी की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में 3,04,903.71 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 में 2,96,298.23 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के मुख्य वित्त अधिकारी पी बी बालाजी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''तीसरी तिमाही में घाटे के बाद चौथी तिमाही में हम फिर मुनाफे में आए हैं। पुनरोद्धार 2.0 ने घरेलू कारोबार की दृष्टि से हमारे लिए बेहतर परिणाम दिया है।" एकल आधार पर 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,398.93 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष में उसे 946.92 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed