फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tata may windup its telecom business soon

टेलिकॉम बिजनेस को करेंगे 'TATA', 149 सालों में पहली बार बंद होगी ग्रुप की कोई कंपनी

Fri, 15 Sep 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 15 Sep 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
tata may windup its telecom business soon
Tata Docomo
टाटा ग्रुप अपने टेलिकॉम बिजनेस को जल्द ही बंद कर सकता है। ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा टेलिसर्विस को पूरी तरह से बाय-बाय कहने का मन बना चुके हैं। अगर यह कंपनी बंद होती है तो टाटा संस के 149 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा। 
विज्ञापन


34 हजार करोड़ का है लोन
कंपनी पर 34 हजार करोड़ रुपये का लोन है। अगर टाटा अपने टेलिकॉम बिजनेस को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लेती है तो फिर ग्रुप की बैलेंस शीट पर इसका खराब असर देखने को मिलेगा। टाटा के पास जीएसम और सीडीएमए दोनों तरह की सर्विस हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- ये है सिर्फ 64 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा टेलिसर्विस के पास 45 मिलियन उपभोक्ता हैं और देश के टेलिकॉम मार्केट में 4 फीसदी का शेयर है। टाटा ने अपने टेलिकॉम बिजनेस को बेचने के लिए भारती एयरटेल और जियो से बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। इससे पहले वोडाफोन से भी बात केवल कंपनी के वैल्यूएशन पर अटक गई। 

टाटा स्काई को भी थी टेलिकॉम के साथ बेचने की प्लानिंग
टाटा अपने डायरेक्ट टू होम सर्विस टाटा स्काई को भी टेलिकॉम के साथ बेचने की प्लानिंग थी, लेकिन तब भी कोई इसको खरीदने के लिए राजी नहीं हुआ। अब कंपनी इसको पूरी तरह से बंद करने का मन बना चुकी है। इसके लिए एसबीआई और अन्य बैंकों के कंशोर्सियम से ग्रुप बात कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed