{"_id":"5ed8cee18ebc3e902b0f83f2","slug":"tata-consumer-said-covid-19-crisis-may-affect-its-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लाभ पर पड़ सकता है असर, नुकसान का आकलन करना कठिन: टाटा कंज्यूमर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कोरोना से लाभ पर पड़ सकता है असर, नुकसान का आकलन करना कठिन: टाटा कंज्यूमर
Thu, 04 Jun 2020 04:07 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
टाटा
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अल्पकाल में उसके लाभ पर असर पड़ सकता है। कोविड-19 संकट और लॉकडाउन के कारण जिंसों के दाम में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ी है।
विज्ञापन
मुनाफे पर पड़ेगा प्रभाव
हालांकि कंपनी ने कहा कि इस समय नुकसान का आकलन करना कठिन है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कंपनी की बिक्री सामान्य स्तर पर आ रही है लेकिन स्वास्थ्य संकट के कारण परिचालन लागत बढ़ी है। टीसीपीएल ने कहा कि, 'अल्पकाल में मुनाफे पर कुछ प्रभाव पड़ेगा लेकिन इस समय यह आकलन करना मुश्किल है कि नुकसान कितना होगा।'
विज्ञापन
कंपनी ने लागत को काबू में किया
टाटा समूह की कंपनी ने हालांकि कहा कि उसके पास नकदी की समस्या नहीं है और वह अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सक्षम है। कंपनी टाटा टी, टाटा नमक, टेटले जैसे उत्पाद बेचती है। टीसीपीएल ने कहा कि कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के कारण उत्पन्न स्थिति में नकदी बचाने के लिए लागत को काबू में किया है और उभरती स्थिति के समाधान को लेकर पर्याप्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
कंपनी पर खास प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका नहीं
कोविड-19 के भविष्य में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कंपनी ने कहा कि, 'स्थिति असाधारण है और इसमें तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इसका आने वाले समय में परिचालन पर कितना प्रभाव पड़ेगा।' टीसीपीएल ने हालांकि कहा कि मौजूदा प्रवृत्ति को देखते हुए कंपनी पर कोई खास प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका नहीं है।