फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Suzuki to start production in Gujarat unit next year

'सुजुकी के गुजरात संयंत्र से अगले साल शुरू होगा उत्पादन'

Tue, 31 May 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 04:21 PM IST
सार

  •  संयंत्र में किया गया है कुल 18,500 करोड़ रुपये का निवेश
  • पहले चरण में वाहन बनाने की क्षमता सालाना 2,50,000 यूनिट

विज्ञापन
Suzuki to start production in Gujarat unit next year
सुजुकी-जेटली

विस्तार

जापान की वाहन निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्प के पूर्ण स्वामित्व वाले गुजरात कार संयंत्र से अगले साल तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। सुजुकी मोटर कॉर्प के अध्यक्ष ओसामू सुजुकी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने के बाद यह बात कही।

विज्ञापन


गुजरात संयंत्र में 18,500 करोड़ रुपये के कुल निवेश की बात कही गई है। सुजुकी ने कहा कि योजना के अनुसार परिचालन 2017 में शुरू होगा। गुजरात संयंत्र भारत में सुजुकी मोटर का पहला पूर्ण स्वामित्व वाला कार संयंत्र है। कंपनी अपनी पहली भारतीय इकाई को किनारे कर इसे स्थापित कर रही है। यह संयंत्र मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को वाहन और पुर्जों की आपूर्ति करेगा। 
विज्ञापन


सुजुकी मोटर, मारुति सुजुकी इंडिया की 56 फीसदी की मालिक है। मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता है, जिसका लगभग आधे बाजार पर नियंत्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 2020 से पहले जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ने और चीन और अमेरिका के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाने की उम्मीद है। पहले चरण में गुजरात फैक्ट्री की क्षमता सालाना 2,50,000 वाहन बनाने की होगी। भारत में सुजुकी का कार उत्पादन 2022 तक 20 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगा। फिलहाल उत्पादन 14 लाख यूनिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed