फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   supreme court extended Subrata Roy parole period until 16 September

यही रफ्तार रही तो सहारा को रकम जुटाने में लग जाएंगे 10 साल

Thu, 04 Aug 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
supreme court extended Subrata Roy  parole period until 16 September

सहारा समूह पर 24 हजार करोड़ रुपये की देनदारी के बावजूद कछुआ चाल से रकम के जुगाड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जिस रफ्तार से आप रकम की व्यवस्था कर रहे हैं, उससे तो आपको दस वर्ष लग जाएंगे। हालांकि पीठ ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय की पैरोल की अवधि 16 सितंबर तक बढ़ाते हुए इस तिथि तक और 300 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सहारा समूह द्वारा रकम के जुगाड़ को लेकर किए गए प्रयासों पर नाखुशी जताते हुए कहा कि समूह के पास बड़ी देनदारी है लेकिन अगर वह हर महीने 200 करोड़ रुपये का जुगाड़ करने की बात कह रहा है तो पूरी रकम का जुगाड़ करने में दस वर्ष लग जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं सुब्रत राय की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि रकम का जुगाड़ करने के प्रति हम गंभीर हैं। रकम जमा करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पीठ से कहा कि डेढ़ वर्ष में पूरी रकम की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें फ्री हैंड दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कैनरा बैंक ने बैंक गारंटी (5000 करोड़ रुपये) देने का आश्वासन दिया है। पीठ ने यह भी कहा कि आप ऐसा प्रमाण तो दीजिए जिससे यह पता चल सके कि आप इसे लेकर गंभीर हैं। सुब्रत राय जेल से बाहर हैं, आपको अपना समय रकम के जुगाड़ पर खर्च करना चाहिए। 

शीर्ष अदालत ने कहा कि सहारा समूह ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसके पास 187000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, बावजूद इसके वह जरूरी रकम की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।

इसी दौरान सेबी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अरविंद दत्तार ने कहा कि एंबी वैली की ही कीमत हजारों करोड़ रुपये है, सहारा की देनदारी इसी से निकल जाएगी। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि सेबी सोने के अंडे देने वाली मुर्गी के पीछे लगा है। इस पर पीठ ने कहा कि हमें तो सिर्फ अंडे से मतलब है। 

वहीं सेबी ने बताया कि अब तक सहारा की आठ संपत्तियों की ब्रिकी हो चुकी है और इससे 193 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। सेबी ने बताया कि दूसरे राउंड की नीलामी जारी है। साथ ही शीर्ष अदालत ने सहारा को चल संपत्तियों की बिक्री की भी इजाजत दी है।

मालूम हो कि मां की मृत्यु की बाद सुब्रत राय और समूह के दो निदेशकों को सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल दी थी। 11 मई को उनकी पैरोल की अवधि और दो महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद 11 जुलाई को फिर से सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल की अवधि बढ़ा दी थी। बुधवार को पैरोल की अवधि खत्म हो रही थी। 

सुप्री कोर्ट ने सुब्रत राय की पैरोल अवधि बढ़ाई

supreme court extended Subrata Roy  parole period until 16 September

वहीं सेबी ने बताया कि अब तक सहारा की आठ संपत्तियों की ब्रिकी हो चुकी है और इससे 193 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। सेबी ने बताया कि दूसरे राउंड की नीलामी जारी है। साथ ही शीर्ष अदालत ने सहारा को चल संपत्तियों की बिक्री की भी इजाजत दी है।

मालूम हो कि मां की मृत्यु की बाद सुब्रत राय और समूह के दो निदेशकों को सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल दी थी। 11 मई को उनकी पैरोल की अवधि और दो महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद 11 जुलाई को फिर से सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल की अवधि बढ़ा दी थी। बुधवार को पैरोल की अवधि खत्म हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed