फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways news: spicejet to take this step because of jet airways

जेट एयरवेज की वजह से स्पाइसजेट उठाने जा रही है कदम, इन्हें करेगी अपनी कंपनी में शामिल

Tue, 16 Apr 2019 11:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
jet airways news: spicejet to take this step because of jet airways
- फोटो : PTI

किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट की अपने घरेलू बेड़े में 90 सीट वाले पांच और बॉम्बार्डियर विमानों को शामिल करने की योजना है। इससे उसके घरेलू बेड़े में शामिल विमानों की संख्या 32 हो जाएगी।

विज्ञापन

जेट एयरवेज की वजह से उठाना पड़ा कदम

कंपनी ने घरेलू मार्गों पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है। स्पाइसजेट ने इस चीज को देखते हुए यह कदम उठाया है कि जेट एयरवेज भारी संकट में है और उसके विमानों की संख्या कम हो जाने के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि इनमें से तीन विमान अगले दस दिन में जबकि शेष दो विमान जून में बेड़े में शामिल हो जाएंगे।

अजय सिंह ने दिया बयान

एयरलाइन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया कि, 'क्षमता बढ़ाने और यात्रियों की असुविधा को कम करने के प्रयासों के तहत स्पाइसजेट पांच और क्यू 400 एस विमानों को अपने बेड़े में शामिल करेगा। यह पिछले सप्ताह घोषित 16 बी 737 एस से इतर है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल सात विमान ही परिचालन में

बता दें कि जेट एयरवेज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। फिलहाल कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में हैं। दुबे ने कहा कि बैंकों के साथ हुई बातचीत को बोर्ड के समक्ष मंगलवार को रखा जाएगा। कंपनी ने सार्क और आसियान देशों के अलावा टोरंटो और पेरिस की उड़ानों को भी अगले आदेश तक के लिए रद्द किया है। 

उड़ानों पर पड़ रहा गंभीर असर

कंपनी के प्रवक्ता गौरव साहनी ने बताया कि लीजधारकों को बकाया भुगतान नहीं देने के कारण एयरलाइन सिर्फ सात विमानों का ही संचालन कर पा रही है। ये सभी उड़ानें घरेलू रूट पर ही जारी हैं। नकदी की समस्या गहराने से अन्य उड़ानों पर गंभीर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed