फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Spicejet strikes deal with Boeing for 205 planes

बड़ी डील: बोइंग से 205 विमान खरीदेगा स्पाइसजेट

Fri, 13 Jan 2017 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Spicejet strikes deal with Boeing for 205 planes
प्लेन - फोटो : demo pics

लो फ्रिल एयरलाइंस स्पाइसजेट ने बोइंग के साथ एक बड़ी डील को अंजाम दिया है। स्पाइसजेट ने 1.5 लाख करोड़ की लागत से 205 विमान खरीदने का मन बनाया है। ये डील भारतीय विमानन क्षेत्र की बड़ी डीलों में से एक है।

विज्ञापन


इस सौदे की घोषणा करते हुए स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि कुल 205 विमानों का मूल्य 1,50,000 लाख करोड़ रुपए है। सिंह ने कहा, ‘यह भारतीय विमानन क्षेत्र में हुए बड़े सौदों में से एक है। स्पाइसजेट के लिये यह बड़ा सौदा है।’ फिलहाल एयरलाइन के पास 32 अगली पीढ़ी के बी737एस और 17 बामबार्डियर क्यू400एस हैं। बोइंग कंपनी के उपाध्यक्ष रे कार्नर ने कहा, ‘हम 205 विमानों तक की प्रतिबद्धता के लिये स्पाइसजेट के साथ एक दशक से अधिक समय की भागीदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कंपनी सौदे के वित्त पोषण के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी। स्पाइसजेट के अजय सिंह ने कहा कि नये विमान 20 प्रतिशत कम ईंधन खपत करेंगे और इससे कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलेगी तथा प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी। सिंह ने कहा, ‘यह 22 अरब डॉलर मूल्य के 205 विमान खरीदने के लिये एक समग्र समझौता है।’ गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 59 करोड़ रुपए का लाभ हुआ जो एक साल पहले इसी तिमाही में 29 करोड़ रुपए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed