फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SpiceJet signed MoU with Emirates

कारोबार बढ़ाने की तैयारी में स्पाइसजेट, एमिरेट्स के साथ की साझेदारी

Mon, 22 Apr 2019 11:14 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet signed MoU with Emirates

गुरुग्राम स्थित विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ कोड शेयर साझेदारी के लिए एक प्रारंभिक संधि पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस संदर्भ में स्पाइसजेट ने कहा कि, 'इस साझेदारी से विमानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे'।

विज्ञापन


स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि, 'विश्व में स्पाइसजेट के कारोबार को बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है।' उन्होंने कहा कि, 'हमने कोड शेयर साझेदारी के लिए एक प्रारंभिक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।'
विज्ञापन


इससे स्पाइसजेट के यात्री 51 घरेलू रूट के जरिए एमिरेट्स में सफर कर सकेंगे। यानी स्पाइसजेट के यात्री अब अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में भी सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट के 500 कर्मचारियों को स्पाइसजेट ने दी थी नौकरी

हाल ही में सस्ती विमान यात्रा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा था कि उसने जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है। कंपनी ने कहा था कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है। कंपनी आने वाले समय में अधिक संख्या में विमान और नए मार्गों पर सेवायें देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed