फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   songs.pk website starts again soon, music industry raises its concern to government

वापस आया Songs.pk, म्यूजिक इंडस्ट्री ने जताई केंद्र सरकार के समक्ष अपनी चिंता

Mon, 18 Dec 2017 02:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
songs.pk website starts again soon, music industry raises its concern to government
songs

पॉपुलर म्यूजिक वेबसाइट songs.pk देश में एक बार फिर से शुरू हो गई है। भारत में पांच साल पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद हुई इस वेबसाइट के दोबारा से शुरू होने की वजह से भारत की संगीत इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी चिंता से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन


इंडस्ट्री को यह है चिंता
म्यूजिक कंपनियों को इस बात की चिंता है कि इस वेबसाइट के फिर से शुरू हो जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को पाइरेसी का खतरा बढ़ गया है। म्यूजिक कंपनियों ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोनोग्राफिक इंडस्ट्री (आईएफपीआई) के साथ मिलकर सरकार से फिर से इस वेबसाइट को बैन करने की मांग की है। हालांकि इस वेबसाइट का सर्वर भारत में नहीं है। 
विज्ञापन


सरकार नहीं कर सकती है बाहर से चलने वाली वेबसाइट को ब्लॉक
केंद्र सरकार के सीनियर अधिकारी का कहना है कि सरकार उन वेबसाइट्स को ही ब्लॉक कर सकती है, जो भारत में रजिस्टर्ड है। अगर सुरक्षा संबंधित कारण हैं तो फिर सरकार एक्शन ले सकती है, लेकिन अभी केवल इंडस्ट्री के लोग ही अपनी तरफ से निवारण ढूंढे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में हो सकता है सर्वर
आईएफपीआई की जांच के अनुसार, songs.pk वेबसाइट का सर्वर पाकिस्तान में हो सकता है। अगर ऐसा है तो फिर वहां की सरकार से अपील की जाएगी, लेकिन अभी यह नहीं पता चल रहा है कि इस वेबसाइट का सर्वर कहां पर है। 


कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था ब्लॉक करने का आदेश
2012 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस साइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। अब फिर से साइट के दिखने को डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन ने गंभीरता से लिया है। डीआईपीपी ने सभी सर्च इंजन और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से वेबसाइट का एक्सेस बंद करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed