फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SFO begins probe of Tata steel in UK

टाटा स्टील की मुश्किलें बढ़ीं, ब्रिटेन के एसएफओ ने शुरू की जांच 

Sat, 09 Apr 2016 03:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 03:36 AM IST
सार

  • टाटा स्टील के कर्मचारियों पर प्रोडक्ट के सर्टिफिकेट पर कंपोजीशन की विस्तृत जानकारी से छेड़छाड़ का आरोप 
  • कंपनी ने 9 कर्मचारियों को किया निलंबित 
     

विज्ञापन
SFO begins probe of Tata steel in UK
टाटा स्टील

विस्तार

टाटा स्टील की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।  ब्रिटेन के सीरियस फ्राड आफिस (एसएफओ) ने कंपनी के ब्रिटिश कारोबार के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। यहां डेली टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक टाटा स्टील के खिलाफ एसएफओ ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि ब्रिटेन में कार्यरत टाटा स्टील के कर्मचारी  प्रोडक्ट के सर्टिफिकेट पर कंपोजीशन की विस्तृत जानकारी से छेड़छाड़ कर रहे थे। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक मुख्य रूप से जांच यॉर्कशायर साइट पर की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में कंपनी के 9 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके चलते रॉल्स रॉयस और बीएई जैसे 500 ग्राहकों पर प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है। हाल ही में मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान टाटा ने अपने यूके के पूरे कारोबार को बेचने की घोषणा की थी। इस घोषणा की वजह निर्माण लागत में बढ़ोतरी और चीन से प्रतिस्पर्धा प्रमुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed