{"_id":"57082b494f1c1b1e74c810cd","slug":"sfo-begins-probe-of-tata-steel-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा स्टील की मुश्किलें बढ़ीं, ब्रिटेन के एसएफओ ने शुरू की जांच ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
टाटा स्टील की मुश्किलें बढ़ीं, ब्रिटेन के एसएफओ ने शुरू की जांच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:36 AM IST
सार
- टाटा स्टील के कर्मचारियों पर प्रोडक्ट के सर्टिफिकेट पर कंपोजीशन की विस्तृत जानकारी से छेड़छाड़ का आरोप
- कंपनी ने 9 कर्मचारियों को किया निलंबित
विज्ञापन
टाटा स्टील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा स्टील की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ब्रिटेन के सीरियस फ्राड आफिस (एसएफओ) ने कंपनी के ब्रिटिश कारोबार के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। यहां डेली टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक टाटा स्टील के खिलाफ एसएफओ ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि ब्रिटेन में कार्यरत टाटा स्टील के कर्मचारी प्रोडक्ट के सर्टिफिकेट पर कंपोजीशन की विस्तृत जानकारी से छेड़छाड़ कर रहे थे। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक मुख्य रूप से जांच यॉर्कशायर साइट पर की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में कंपनी के 9 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके चलते रॉल्स रॉयस और बीएई जैसे 500 ग्राहकों पर प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है। हाल ही में मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान टाटा ने अपने यूके के पूरे कारोबार को बेचने की घोषणा की थी। इस घोषणा की वजह निर्माण लागत में बढ़ोतरी और चीन से प्रतिस्पर्धा प्रमुख है।
विज्ञापन