फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Saudi Aramco CEO said that we are still working on deal to invest in Reliance Industries

रिलायंस में निवेश की डील पर काम जारी: सऊदी अरामको के CEO अमीन नासर

Mon, 10 Aug 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Aug 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Saudi Aramco CEO said that we are still working on deal to invest in Reliance Industries
सऊदी अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमीन नासर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में आई कमी के बावजूद वह अभी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में 15 अरब डॉलर निवेश के सौदे पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने भी दिए थे संकेत 
इससे पहले 15 जुलाई 2020 को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के चलते बनी अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते सऊदी अरामको के साथ प्रस्तावित डील समय से नहीं हो पा रही है। लेकिन हम सऊदी अरामको के साथ अपने दो दशक से ज्यादा के कारोबारी संबंधों का सम्मान करते हैं और उसके साथ लंबी अवधि की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


शेयरधारकों को करेंगे अपडेट- नासर 
अब इस संदर्भ में अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमीन नासर ने कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा करते समय कहा कि, 'रिलायंस के साथ हमारी बातचीत जारी है, हम रिलायंस डील के बारे में अपने शेयरधारकों को उचित समय पर अपडेट करेंगे'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अंबानी ने दी थी जानकारी
मुकेश अंबानी अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल अरामको की डील के बारे में जानकारी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि रिलायंस के रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में अरामको 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेश कर सकती है।


50 फीसदी घटा अरामको का मुनाफा
कोरोना वायरस महामारी के चलते सऊदी अरामको का मुनाफा वर्ष 2020 की पहली छमाही में 50 फीसदी घट गया। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2020 की पहली छमाही में उसका मुनाफा घटकर 23.2 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 46.9 अरब डॉलर था। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में अरामको का मुनाफा 73 फीसदी घटकर 6.6 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 24.7 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed