{"_id":"46c6d064ebf7f968a5b4f251a13c3b05","slug":"satyam-scam-case-hearing-date-posponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम घोटाले पर अब 9 अप्रैल को होगी सुनवाई","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सत्यम घोटाले पर अब 9 अप्रैल को होगी सुनवाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला. दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपयों के सत्यम घोटाले में आज 9 मार्च को फैसला आना था, लेकिन हैदराबाद की विशेष अदालत ने अब इस केस की सुनवाई महीने भर के लिए टाल दी है। अब इस केस का फैसला 9 अप्रैल को आएगा।
विज्ञापन
इससे पहले 23 दिसंबर को इस मामले में अंतिम सुनवाई हुई थी, जिसमें भारी-भरकम दस्तावेजों का हवाला देते हुए अदालत ने इस मामले को 9 मार्च तक के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
6 साल पुराने इस केस में सत्यम कंपनी के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन रामालिंगा राजू ने 7 जनवरी 2009 को कंपनी के अकाउंट में हेरा-फेरी करने की बात कबूल की थी। इस घोटाले से सत्यम के शेयरधारकों को करीब 14000 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन