भारतीय मूल के संदीप मथरानी बने WeWork के सीईओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल एस्टेट क्षेत्र में दुनिया की जानी मानी हस्ती भारतीय मूल के अमेरिकी संदीप मथरानी को ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क (WeWork) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा कंपनी ने शनिवार को की।
18 फरवरी को संभालेंगे अपना पद
संदीप मथरानी 18 फरवरी को अपना पद संभालेंगे। मथरानी कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मार्सेलो क्लॉर को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि सॉफ्टबैंक की वित्तीय मदद से वीवर्क का संचालन होता है।
मौजूदा समय में ये हैं सीईओ
मौजूदा समय में वीवर्क के सीईओ सेबस्टियन गनिंघम और आर्टी मिन्सन हैं। संदीप मथरानी के कामकाज ठीक ढंग से नहीं संभालने तक सेबस्टियन गनिंघम और आर्टी मिन्सन कंपनी के साथ ही रहेंगे।
साल 2010 में हुई थी स्थापना
बता दें कि वीवर्क की स्थापना साल 2010 में हुई थी। यह अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी है और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी में है। वीवर्क स्टार्टअप्स और अन्य कंपनियों को साझीदारी में ऑफिस मुहैया कराती है।
पहले ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज के थे सीईओ
इससे पहले संदीप मथरानी वॉर्नेडो रियल्टी ट्रस्ट और ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। मथरानी के वीवर्क में जुड़ने के बाद कंपनी को रियल एस्टेट सेक्टर में विस्तार करने में मदद मिलेगी। हालांकि ब्रूकफील्ड ने उनकी नियुक्ति पर बयान देने से मना किया है। दिसंबर 2019 की शुरुआत में ही ब्रूकफील्ड ने घोषणा कर दी थी कि मथरानी 31 दिसंबर तक साथ रहेंगे।
यह है कंपनी का लक्ष्य
सीईओ के तौर पर मथरानी के सामने कई चुनौतियां होंगी। विस्तार के लिए मथरानी को तेजी से काम करना होगा। अपनी नेटवर्क को दोगुना करने के लिए वीवर्क का 600 नए ऑफिस (वर्किंग स्पेस) खोलने का लक्ष्य है।
2019 में आया था वीवर्क का आईपीओ
साल 2019 में ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क का प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) आया था, जिसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन 47 बिलियन डॉलर यानी 3,38,400 करोड़ रुपये से गिरकर आठ बिलियन डॉलर यानी 57,600 करोड़ रुपये हो गई थी।