फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Samsung to make only 4G smartphone in India

अब 4जी स्मार्टफोन ही बनाएगी सैमसंग, दो हजार करोड़ का करेगी निवेश

Sat, 22 Oct 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Samsung to make only 4G smartphone in India
Samsung Galaxy On7

दुनिया की सबसे बड़ी फोन निर्माता सैमसंग ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में केवल 4जी वीओएलटीई सक्षम स्मार्टफोन ही उतारेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्‍योंकि अब पूरा बाजार इस ओर शिफ्ट हो चुका है।

विज्ञापन


तकरीबन 80 फीसदी स्‍मार्टफोन यूजर्स 4जी इनेबल्‍ड हैंडसेट की ओर शिफ्ट हो चुके हैं। हम भविष्‍य में अपने सभी स्‍मार्टफोन सभी सेगमेंट में केवल इसी कैटेगरी में ही लॉन्‍च करेंगे। सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष (मोबाइल कारोबार) मनु शर्मा ने कहा, ‘लगभग 80 प्रतिशत स्मार्टफोन उपयोक्ताओं ने 4जी हैंडसेट अपना लिया है। 
विज्ञापन


भविष्य में हम अपने सभी स्मार्टफोन इसी श्रेणी में पेश करेंगे। कंपनी अपने नोएडा कारखाने में 2000 करोड़ रुपए निवेश करेगी ताकि स्मार्टफोन विनिर्माण क्षमता बढ़ाई जा सके।’उन्‍होंने बताया कि इस निवेश के साथ स्‍मार्टफोन मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कैपेसिटी के साथ अन्‍य उत्‍पादों का निर्माण बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट 7 विदेश से लेने वालों को भी मिलेगा रिफंड

Samsung to make only 4G smartphone in India
Samsung Galaxy Note 7

इससे पता चलता है कि सैमसंग भारतीय बाजार के लिए कितनी गंभीर है। भारत में सैमसंग की बाजार हिस्‍सेदारी 48.6 प्रतिशत है।वह कोलकाता में माई गैलेक्‍सी एप के लॉन्‍च के मौके पर बोल रहे थे।

सैमसंग भारत में फिलहाल 25 अलग-अलग तरह के स्‍मार्टफोन बेचती है, जिसमें से अधिकांश 4जी इनेबल्‍ड हैं। सैमसंग नोट 7 के मुद्दे पर मनु शर्मा ने कहा कि कंपनी ने इस फोन के उत्‍पादन और बिक्री पर पूरी दुनिया में रोक लगा दी है।

भारत में यदि किसी ने यह फोन बाहर से खरीदा है तो कंपनी उसको भी रिफंड देगी। नोट 7 के लिए प्री-बुकिंग करने वाले भारतीय ग्राहकों को अब एस7 ऐज और एस7 दिया जाएगा। जाहिर है कि सैमसंग नोट 7 भारत में लांच होने से पहले ही इसमें दिक्कतें आना शुरु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed