फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Samsung boss may be arrested as south korea seeks his arrest in a bribery case

सैमसंग के बॉस पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Tue, 17 Jan 2017 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Samsung boss may be arrested as south korea seeks his arrest in a bribery case

दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने स्थानीय अदालत से मांग की है कि सैसमंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ली पर आरोप है कि उन्होने देश में हुए राजनीतिक घोटाले में रिश्वत ली है। इस वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे पर महाअभियोग का मुकदमा चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


ली सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन ही के बेटे हैं। इस केस की तहकीकात कर रहे अभियोजकों ने सोमवार को कोर्ट से गिरफ्तारी की मांग की थी। अब कोर्ट इस मामले की सुनवाई बुधवार को करेगा। अगर कोर्ट अभियोजकों की इस दलील को मान लेता है तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी बड़ी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कसा शिकंजा

Samsung boss may be arrested as south korea seeks his arrest in a bribery case
samsung

ली के अलावा कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इन अधिकारियों में सैमसंग के वरिष्ठ कार्यकारी भी शामिल हैं। हालांकि इन पर मुकदमा चलेगा या नहीं, इस पर कोर्ट आगे तय करेगा।

अभियोजकों को शक है कि ली ने अपने अधिकारियों को कंपनी का पैसा राष्ट्रपति के सीक्रेट सलाहकार को रिश्वत देने के लिए प्रयोग करने के कहा था। हालांकि ली ने जांच के लिए गठित संसदीय समिति के समक्ष पिछले महीने उपस्थित होकर इसके बारे में झूठ बोला था।

राष्ट्रीय इकनॉमी से बड़ा है कानून

Samsung boss may be arrested as south korea seeks his arrest in a bribery case
अभियोजकों के प्रवक्ता ली क्यू चूल ने कहा कि, हमारे लिए देश की अर्थव्यवस्था का अपना महतव है लेकिन कानून का राज कायम करना उससे ज्यादा अहम है। ली ने कहा कि हम आगे भी अपनी जांच जारी रखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे कि कौन से अभियोजन सैमसंग के अधिकारियों पर लगाने चाहिए।

यह है मामला

सैमसंग ने अपने ग्लैक्सी नोट 7 को विश्व भर से आग लगने की घटनाओं के बाद रिकॉल किया था। लेकिन इससे कंपनी की इमेज को इतना नुकसान नहीं पहुंचा जितना इस मामले से पहुंचा है। राष्ट्रपति पार्क पर आरोप है कि उन्होने अपनी दोस्त चोई सून सिल को फायदा पहुंचाने के लिए 7 करोड़ डॉलर लिए थे, जिसमें सैमसंग ने 2 करोड़ डॉलर दिए थे।

इतना ही नहीं सैमसंग ने 90 हजार करोड़ डॉलर में चोई की बेटी के लिए घोड़ा भी खरीदकर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed