{"_id":"94760a3645da6696bdac4833e2623fb4","slug":"sail-earn-2-616-crore-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल ने कमाया 2,616 करोड़ का मुनाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सेल ने कमाया 2,616 करोड़ का मुनाफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 May 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का मुनाफा वित्त वर्ष 2013-14 में करीब 21 फीसदी बढ़कर 2,616 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का मुनाफा वित्त वर्ष 2013-14 में करीब 21 फीसदी बढ़कर 2,616 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में सेल का कुल टर्नओवर 5 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही के दौरान सेल के मुनाफे में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते वित्त वर्ष में सेल ने 1.29 करोड़ टन स्टील का उत्पादन किया, जो इससे पहले साल के मुकाबले 4 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
कंपनी के चेयरमैन सीएस वर्मा ने कहा है कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए इस्पात खपत बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा वित्त्त वर्ष में सेल का जोर आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यक्रम को पूरा करने और जल्द से जल्द नई इकाइयों का उत्पादन शुरू करने पर रहेगा।