{"_id":"609b753f41048114465f21b1","slug":"ruchi-soya-industries-to-acqure-biscuits-business-from-baba-ramdev-company-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदा: रुचि सोया खरीद रही है बाबा रामदेव की ये कंपनी, 60.02 करोड़ रुपये में हुई डील","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सौदा: रुचि सोया खरीद रही है बाबा रामदेव की ये कंपनी, 60.02 करोड़ रुपये में हुई डील
Wed, 12 May 2021 11:57 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 12 May 2021 11:57 AM IST
सार
रुचि सोया इंडस्ट्रीज योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि नेचुरल बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड (पीएनबीपीएल) के कारोबार को 60.02 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि वह योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि नेचुरल बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड (पीएनबीपीएल) के कारोबार को 60.02 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इस संदर्भ में कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी। कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने 10 मई को पतंजलि बिस्किट के साथ व्यापार हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी था। यह अधिग्रहण अगले दो महीने में पूरा होगा।
विज्ञापन
दो किस्तों में होगा अधिग्रहण की रकम का भुगतान
व्यापर हस्तांतरण समझौते के तहत अधिग्रहण की रकम 60.02 करोड़ रुपये तय की गई है। अधिग्रहण की यह रकम घटती बिक्री के आधार पर की गई है। आगे रुचि सोया ने कहा कि कंपनी अधिग्रहण की रकम का भुगतान दो किस्तों में करेगी। इसमें से 15 करोड़ रुपये समझौता होने की तिथि या उससे पहले दिए जाएंगे, वहीं बाकि के 45.01 करोड़ रुपये का भुगतान समझौता होने के 90 दिनों में होगा।
विज्ञापन
गैर-प्रतिस्पर्धी समझौते पर भी हुई सहमति
इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी कहा कि वह और पतंजलि बिस्किट एक गैर-प्रतिस्पर्धी समझौते पर भी सहमत हुए हैं। जिसके तहत पीएनबीपीएल और उसके संबंधित सहयोगी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारत में बिस्किट के किसी भी प्रतिस्पर्धी व्यवसाय में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दबी कंपनी थी रुचि सोया
रुचि सोया भारत में न्यूट्रिला, महाकोश, रुचि गोल्ड, रुचि स्टार और सनरिच जैसे ब्रांड के साथ कारोबार कर रही है। रुचि सोया कर्ज के बोझ तले दबी कंपनी थी। 2019 में पतंजलि आर्युवेद ने कंपनी को 4350 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके लिए पतंजलि ने 3200 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया था। इसलिए भले ही यहां एक कंपनी दूसरी कंपनी को खरीदती हुई दिख रही है, लेकिन दोनों ही कंपनियां बाबा रामदेव की हैं। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने 2006 में पंतजलि की शुरुआत की थी।