फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ril daily earnings crosses 100 crore mark with jio becoming the leader

रिलायंस की रोजाना कमाई 100 करोड़ रुपये के पार, जियो का बहुत बड़ा योगदान

Sat, 28 Apr 2018 10:17 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
ril daily earnings crosses 100 crore mark with jio becoming the leader

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की रोजाना की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार चली गई है। कंपनी की इस कमाई में जियो का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इस बात की तस्दीक खुद मुकेश अंबानी ने अपने वक्तव्य में की है। 

विज्ञापन


जियो का सालाना शुद्ध लाभ 723 करोड़ रुपये
स्टार्टअप दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपने वाणिज्यिक संचालन के पहले ही साल लाभ में पहुंच गई। जियो को 2017-18 में 723 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही में भी कंपनी एकल आधार पर शुद्ध लाभ में रही। जनवरी-मार्च तिमाही में जियो को शुद्ध लाभ 510 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी औसत आय प्रति ग्राहक (एआरपीयू) 137.1 रुपये प्रति माही रही।
विज्ञापन


पूरी कंपनी का यह रहा रिजल्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को गत कारोबारी साल के लिए अपने कारोबारी नतीजे की घोषणा में कहा कि 2017-18 में उसे रिकॉर्ड 36,075 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले के मुकाबले यह 20.6 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के भी नतीजे घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि जबरदस्त पेट्रोकेमिकल मार्जिन और जियो को हुए लाभ की बदौलत जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 17.3 फीसदी बढ़कर 9,435 करोड़ रुपये या प्रति शेयर 15.9 रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 8,046 करोड़ रुपये या प्रति शेयर 13.6 रुपये रहा था। अक्तूबर-दिसंबर 2017 तिमाही के मुकाबले हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ महज 0.1 फीसदी बढ़ा है।

जियो की वजह से बढ़ी डिजिटल क्रांति

ril daily earnings crosses 100 crore mark with jio becoming the leader

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया सामाजिक, मोबाइल और डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है। मुझे खुशी है कि जियो के आने के बाद भारत इस क्रांति में एक अग्रणी देश बन कर उभरा है।

जियो में काम करने वाले हर व्यक्ति को आज गर्व है कि वो अपने देश की डिजिटल शक्ल को बदलने में मदद कर रहा है और साथ ही देश के नागरिकों को डिजिटली सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। जियो ने हर भारतीय के हाथ में डाटा की ताकत दी है जिससे वह अपने सपने पूरे कर सके। साथ ही देश को डिजिटल दुनिया के शिखर पर ले जा सके।

जियो के नतीजे बेहतरीन
प्रतिस्पर्धी बाजार के बावजूद जियो ने बेहतरीन वित्तीय नतीज़े दिखाए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि जियो का बिजनेस मॉडल दमदार है और यह ग्राहकों और सहयोगियों को सबसे ज्यादा वैल्यू देने में समर्थ है। जियो ने लगातार शानदार वित्तीय नतीजे दिखाए हैं और वह भविष्य में भी इस दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की ताकत रखता है।

जियो की प्रमुख उपलब्धियां

ril daily earnings crosses 100 crore mark with jio becoming the leader
  1. कमर्शियल ऑपरेशन के पहले वर्ष में ही जियो ने दिखाया प्रोफिट, 723 करोड़ का हुआ शुद्ध लाभ।
  2. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जियो का शानदार प्रदर्शन।
  3. जियो ने 31 मार्च 2018 तक 18 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े।
  4. जियो के डिजिटल ऑफरिंग पर ग्राहकों का बढ़ा भरोसा।
  5. चौथी तिमाही में 506 करोड़ जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर रही डेटा खपत।     
  6. पिछली तिमाही के मुकाबले डेटा की खपत में 17.4% की बढ़ोतरी।
  7. दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ रहा डिजिटल सर्विसेज प्लेटफार्म।
  8. चौथी तिमाही का जियो स्टेंडअलोन शुद्ध लाभ 510 करोड़ रहा।
  9. जियो का स्टेंडअलोन रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.6% बढ़ोतरी के साथ 7,128 करोड़ रुपये रहा।
  10. जियो का स्टेंडअलोन EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5% बढ़ कर 2694 करोड़ रुपये रहा। 
  11. EBITDA मार्जिन 37.8% रही।
  12. चौथी तिमाही में औसत रेवेन्यू प्रति ग्राहक (ARPU) 137.1 रुपये प्रतिमाह रहा।
  13. चौथी तिमाही में कुल वॉयस ट्रैफिक 37,218 करोड़ मिनट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed