फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   revival of Jet Airways is difficult due to these problems

जेट एयरवेज के दोबारा उड़ान भरने पर संदेह, इसलिए मुश्किल है कंपनी का रिवाइवल

Tue, 23 Apr 2019 10:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
revival of Jet Airways is difficult due to these problems

लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के रिवाइवल की गुंजाइश कम लग रही है। जेट को संकट से उबारने के लिए कंपनी को बैंकों का कर्ज, कर्मचारियों की सैलरी और वेंडर और लीजिंग कंपनियों का बकाया चुकाना होगा, जो बेहद मुश्किल है। 

विज्ञापन

नए प्रमोटर को लगाने होंगे 10,000 करोड़ रुपये

इस संदर्भ में एयर इंडिया के पूर्व ईडी और एविएशन एक्सपर्ट जितेंद्र भार्गव ने बताया कि, 'जेट को बचाने के लिए नए प्रमोटर को तत्काल 10,000 करोड़ लगाने होंगे। इसके साथ ही बैंक को भी 8,500 करोड़ के कर्ज में से आधा कर्ज माफ करना होगा।' यदि कंपनी को कोई नया प्रमोटर मिल भी जाता है, तो भी रिवाइव करने में कम से कम तीन महीने लगेंगे। बता दें कि जेट को यात्रियों के 360 करोड़ रुपए लौटाने हैं। 

विज्ञापन

revival of Jet Airways is difficult due to these problems

दूसरी एयरलाइंस को लीज पर दिए जा रहे हैं जेट के विमान

जेट एयरवेज के विमान ने अंतिम उड़ान 17 अप्रैल को रात 10.30 बजे अमृतसर के हवाई अड्डे से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। अब सरकार जेट के स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दे रही है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट को जेट के विमान लीज पर दिए जा रहे हैं। जेट के एक डायरेक्टर ने कहा कि दूसरी एयरलाइंस को स्लॉट अस्थायी रूप से दिए जा रहे हैं। वहीं एविएशन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने कहा था कि, 'जेट के 440 स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे। ये स्लॉट पहले 3 माह के लिए मिलेंगे। उसके बाद इन्हें एक-एक महीने के लिए बढ़ाया जाएगा।'

कर्मचारी कर रहे विरोध

जेट के 440 स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को देने का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। जेट के कर्मचारियों ने एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए से आग्रह भी किया है कि जेट की नीलामी तक इसके स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को न दिए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि अगर इसे रोका नहीं गया तो वे कोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed