फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Report Reliance O2C new energy Business create valuation

रिपोर्ट: 2.6 लाख करोड़ होगी रिलायंस के न्यू ग्रीन एनर्जी बिजनेस की वैल्यू, 75000 करोड़ निवेश करने की योजना

Mon, 19 Jul 2021 01:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

रिलायंस ने नए ऊर्जा कारोबार में 75000 करोड़ रुपये निवेश करने की जो योजना बनाई है। उससे उनके नए ऊर्जा कारोबार का कुल मूल्यांकन 2.6 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन
Report Reliance O2C new energy Business create valuation
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने नए ऊर्जा कारोबार में 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की जो योजना बनाई है, उससे उनके नए ऊर्जा कारोबार का कुल मूल्यांकन 36 अरब डॉलर या 2.6 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। तेल से लेकर पेट्रोरसायन (ओ2सी), ईंधन संयंत्र एवं ईंधन खुदरा व्यापार तथा डिजिटल सेवाओं का कारोबार करने वाली रिलायंस अब नया ऊर्जा व्यवसाय शुरू करेगी।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में निवेश करने की तैयारी में रिलायंस 
अमेरिका की ब्रोकरेज बर्नस्टीन रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरज बैटरी और फ्यूल सेल क्षेत्र में निवेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


उद्योगपति मुकेश अंबानी ने की थी घोषणा 
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पिछले महीने कंपनी की सालाना आम बैठक में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की थी। उन्होंने सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरज बैटरी और फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ऊर्जा क्षेत्र से बढ़ सकता है रिलायंस का मूल्यांकन
रिलायंस ने इसके अलावा सऊदी अरामको के चेयरमैन को निदेशक मंडल में शामिल करने और नए जियो स्मार्टफोन उतारने की घोषणा की थी। रिपोर्ट में कहा गया, 'नए ऊर्जा क्षेत्र से रिलायंस का मूल्यांकन बढ़ सकता है। स्वच्छ ऊर्जा के लिए पूंजीगत व्यय के आधार पर रिलायंस का स्वच्छ ऊर्जा व्यवसाय 36 अरब डॉलर का हो सकता है।'


इसके अलावा तेल से रसायन कारोबार का मूल्यांकन 69 अरब डॉलर, डिजिटल सेवाओं कारोबार का मूल्यांकन 66 अरब डॉलर और खुदरा व्यापार 81.2 अरब डॉलर का हो सकता है। जबकि तेल और गैस उत्खनन कारोबार 4.1 अरब डॉलर तथा मीडिया और अन्य क्षेत्रों के कारोबार मूल्यांकन करीब 3.7 अरब डॉलर है। कंपनी के कारोबार का कुल मूल्यांकन 261 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed