{"_id":"576135434f1c1b953111b8a7","slug":"renault-nissan-to-increase-salary-of-workers-by-18000-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, रेनॉ ने कर्मचारियों को तोहफे में क्या दिया?","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
जानें, रेनॉ ने कर्मचारियों को तोहफे में क्या दिया?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट
- फोटो : Cardekho
रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया ने अपने कर्मचारियों के साथ वेतन के मुद्दों पर तीन साल के लिए करार किया है। करार के अनुसार कर्मचारियों के वेतन में 18,000 रुपये मासिक की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
यह बढ़ोतरी अगले तीन साल में क्रमवार ढंग से की जाएगी। यह समझौता 1 अप्रैल 2016 से लागू होगा और 31 मार्च 2019 तक लागू रहेगा।
इस समझौते से संयंत्र में काम करने वाले तकनीकी कामगारों के मासिक वेतन में 18,000 रुपये का इजाफा होगा। समझौते में कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए भी कई तरह की सुविधाएं मिलने की बात है।
विज्ञापन