फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance will buy IMG Worldwide from sports management joint venture

इस कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है रिलायंस, जानिए कितने में होगा सौदा

Sat, 26 Dec 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 26 Dec 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Reliance will buy IMG Worldwide from sports management joint venture
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

कोरोना काल में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस एक और डील करने की ओर अग्रसर है। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी का 52.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


50 फीसदी हिस्सेदारी का करेगी अधिग्रहण 
बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह आईएमजी-रिलायंस लिमिटेड (आईएमजी-आर) में आईएमजी वर्ल्डवाइड की 50 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 52.08 करोड़ रुपये के नकद सौदे में करेगी। यह सौदा पूरा होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की ब्रांडिंग नए सिरे से करेगी। 
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय खेल विपणन एवं प्रबंधन कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड के साथ 2010 में समान भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाया था। यह संयुक्त उद्यम देश में खेल और मनोरंजन के विपणन और प्रबंधन के लिए था। आईएमजी खेल, फैशन, आयोजन और मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से अधिक देशों में है परिचालन
इसका परिचालन 30 से अधिक देशों में है। यह एंडेवर नेटवर्क का हिस्सा है। सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने आईएमजी-आर में आईएमजी सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा अधिकतम 52.08 करोड़ रुपये में होगा।


मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13.10 लाख करोड़ रुपये है। गुरुवार को इसका शेयर 1992.95 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को क्रिसमस के अवसर पर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed