फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance jio will not increase tariff, focus on customer acquisition

कीमतों के बजाय ग्राहक संख्या बढ़ाने पर रहेगा रिलायंस जियो का जोर

Sat, 19 Jan 2019 12:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Jan 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
reliance jio will not increase tariff, focus on customer acquisition

रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस साल अपने फोन का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे। बाजार विशलेषकों का मानना है कि जियो की कीमतें कम रखने के फैसले से अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर खासा दबाव पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा नकरात्मक प्रभाव वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल पर पड़ेगा। 

विज्ञापन

ग्राहक संख्या बढ़ाने पर रहेगा जोर 

बाजार एक्सपर्ट गोल्डमैन सैच्स, मॉर्गन स्टेनले और सिटी रिसर्च ने दावा किया है कि कंपनी का फिलहाल जोर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जुटाने का रहेगा। ग्राहक संख्या में कंपनी का 24 फीसदी शेयर है, वहीं कंपनी की आय में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन

तिमाही लाभ में 65 फीसदी बढ़ोतरी

जियो का 31 दिसंबर 2018 को समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 831 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्राहकों की संख्या बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस जियो के ग्राहकों ने पिछले 3 महीने में 864 करोड़ जीबी डाटा इस्तेमाल कर लिया है। जियो के ग्राहकों ने हर महीने औसतन 10.8 जीबी डाटा इस्तेमाल किया है और 794 मिनट वॉयस कॉलिंग की है। वहीं जियो के ग्राहकों ने कुल मिलाकर 63,406 करोड़ मिनट बातें की है।

reliance jio will not increase tariff, focus on customer acquisition

4जी स्पीड में भी अव्वल

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकडों के अनुसार दिसंबर 2018 में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 18.7 मेगाबाईट प्रति सेंकड(एमबीपीएस) रही जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है। इस तरह 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो लगातार 12वें महीने भी अव्वल रही।

गुजरात से शुरू होगा 5जी नेटवर्क

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में कहा कि जियो का नेटवर्क 5जी सेवाओं के लिए तैयार है। इसलिए अब उसकी दूरसंचार इकाई और खुदरा कारोबार इकाई मिलकर एक नया वाणिज्यक मंच तैयार करेगी जो छोटे खुदरा व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों को आपस में जोड़ेगा।

आज की तारीख में गुजरात, जियो की 4जी बेतार ब्रॉडबैंड सेवा के लिए एक आदर्श है और जियो का नेटवर्क 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका मतलब आने वाले सालों में भी गुजरात डिजिटल कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed