फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance jio offering job to 80 thousand peoples

JIO में 80 हजार पदों पर निकलीं वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर इंजीनियर्स तक करें अप्लाई, यह है सैलरी

Fri, 27 Apr 2018 12:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
reliance jio offering job to 80 thousand peoples
jio

रिलायंस जियो मौजूदा कारोबारी साल में करीब 75,000-80,000 लोगों की भर्ती करेगी। यह बात कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय जोग ने सोसाइटी ऑफ ह्यूमैन रिसोर्सेज मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में एक इतर मौके पर कही। उन्होंने बताया कि कंपनी में अभी करीब 1,57,000 लोग वेतन सूची में हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी छोड़ने की दर मुख्यालय स्तर पर बस दो फीसदी है और समग्र स्तर पर 18 फीसदी है।

विज्ञापन


जोग ने कहा कि कंपनी की लगभग 6,000 कालेजों के साथ टाईअप है। इसके अलावा कंपनी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी नियुक्तियां करेगी। उन्होंने कहा कि संदर्भ आधार पर नियुक्तियों का हिस्सा करीब 60 से 70 फीसदी तक है। इस मामले में कालेज से नाम आना और कर्मचारियों के जरिये नाम भेजा जाना नियुक्ति में योगदान करने वाले दो प्रमुख स्रोत हैं। 
विज्ञापन


इनको मिलेगी नौकरी
रिलायंस जियो ने 12वीं क्लास पासआउट से लेकर के एमबीए, स्नातक और इंजीनियर्स के लिए नौकरी निकाली है। कंपनी की वेबसाइट careers.jio.com पर सभी नई पोस्ट और शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जॉब पोस्ट के साथ सैलरी नहीं बताई है, लेकिन जानकार मानते हैं कि जियो में काम करने वाले कर्मचारी को काफी मोटे पैकेज पर रखा जाता है। यह नौकरियां कंपनी के सभी डिपार्टमेंट्स में सीनियर से लेकर के लोअर लेवल तक के लिए निकली हैं। कंपनी फिलहाल मार्केटिंग सेल्स, कस्टमर सर्विस से लेकर आईटी, कॉरपोरेट जॉब्स में मौके दे रही है।

शहरों के हिसाब से निकली हैं नौकरियां
जियो ने शहरों के हिसाब से भी नौकरियां निकाली हैं। इसका मतलब यह है कि आप अपने पसंदीदा जगह पर नौकरी इस कंपनी में कर सकते हैं। अगर आप में योग्यता और काबिलियत है तो फिर नवी मुंबई में बने जियो के हेड ऑफिस में भी नौकरी पा सकते हैं।


हालांकि रिलायंस ने फिलहाल इन नौकरियों में आवेदन करने के लिए कोई अंतिम तारीख नहीं दी है, लेकिन वाकई में अगर आप सीरियस हैं तो फिर तुरंत अप्लाई कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed