फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Jio crosses 300 million customer mark

मुकेश अंबानी ने हासिल किया नया मुकाम, रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार

Sun, 14 Apr 2019 08:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 14 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio crosses 300 million customer mark

मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो परिचालन शुरू करने के ढाई साल में ही 30 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार कर गयी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने यह महत्वपूर्ण आंकड़ा दो मार्च को ही हासिल कर लिया था।

विज्ञापन


हालांकि जियो को इस बाबत भेजे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल सका है। कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिख रही है।
विज्ञापन


बता दें कि जियो परिचालन शुरू करने के बाद सबसे कम समय में दस करोड़ ग्राहक बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने महज 170 दिन में यह आंकड़ा छू लिया था। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो हमेशा से ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बनाने के लिए प्रयास करती आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती एयरटेल ने किया खुलासा

दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही के लिए अपनी आय रिपोर्ट में, भारती एयरटेल ने खुलासा किया था कि उसके 284 मिलियन ग्राहक थे।
 
हालांकि, नियामक फाइलिंग के अनुसार, भारती एयरटेल ने दिसंबर में अपने नेटवर्क पर 340.2 मिलियन ग्राहक और जनवरी के अंत में 340.3 मिलियन ग्राहक होने की सूचना दी थी।


 भारती एयरटेल ने अपने संचालन के 19वें वर्ष में 300 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार किया।
 

वोडाफोन आइडिया बनी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

31 अगस्त, 2018 को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के मोबाइल कारोबार के विलय के बाद 400 मिलियन ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed