फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance jio chief mukesh ambani in top 10 list of foreign policy magazine

Jio की वजह से मुकेश अंबानी ने फिर से मारी बाजी, इस टॉप 10 लिस्ट में हुए शामिल

Wed, 16 Jan 2019 06:07 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 16 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
reliance jio chief mukesh ambani in top 10 list of foreign policy magazine

सबसे धनी भारतीय में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ ने ग्लोबल थिंकर्स 2019 की रैंकिंग में शामिल किया है। इस सूची में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टिन लेगार्ड के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


पत्रिका ने अपनी वेबसाइट पर 2019 की सूची के 100 नामों में से कुछ का एलान किया। 22 जनवरी को पूरी सूची जारी की जाएगी। फॉरेन पॉलिसी ने कहा, “44.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 2018 में जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए।
विज्ञापन


तेल, गैस और खुदरा क्षेत्र में वर्चस्व से उन्होंने यह संपत्ति अर्जित की है लेकिन उम्मीद है कि दूरसंचार क्षेत्र की अपनी कंपनी जिओ के जरिए वह भारत पर सबसे अधिक प्रभाव डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिका ने कहा, जियो की शुरुआत के बाद छह माह तक सेल्यूलर डेटा और वॉयस सेवा की पेशकश कर उन्होंने 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़े और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्मार्टफोन इंटरनेट के जरिए क्रांति कर दी। अंबानी की योजना अगले चरण में अपने डिजिटल स्पेस का इस्तेमाल करते हुए सामग्री और जीवन शैली से जुड़ी चीजें बेचना है और आखिरकार गूगल और फेसबुक को टक्कर देनी है।


फॉरेन पॉलिसी ने कहा कि 2019 में उसके ग्लोबल थिंकर्स की सूची को दस साल पूरे हो रहे हैं और इसलिए उसने सूची को दस अलग-अलग श्रेणियों में बांटने का निश्चय किया है। अंबानी को प्रौद्योगिकी से जुड़ी दस शीर्ष शख्सियतों में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed