फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance BP started gas production from Deepest Project of Asia

रिलायंस की उपलब्धि, एशिया की सबसे गहरी परियोजना से गैस उत्पादन किया शुरू

Sat, 19 Dec 2020 10:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 19 Dec 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Reliance BP started gas production from Deepest Project of Asia
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को एशिया की सबसे गहरी परियोजना से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोजों से उत्पादन शुरू हो गया है। दोनों कंपनियों ने बयान में कहा कि अत्यंत-गहरे पानी के आर-क्लस्टर से उत्पादन शुरू हो गया है। यह रिलायंस-बीपी की तीन गहरे समुद्र की परियोजनाओं में से पहली परियोजना है। 

विज्ञापन


पूर्वी अपतटीय ब्लॉक में हो रहा विकास
पूर्वी अपतटीय ब्लॉक में इन परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है। रिलायंस और बीपी केजी-डी6 ब्लॉक में तीन गहरे पानी की गैस परियोजनाओं आर क्लस्टर, सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे का विकास कर रही हैं। ये तीनों परियोजनाएं 2023 तक देश की 15 फीसदी गैस की मांग को पूरा कर सकती हैं। 
विज्ञापन


रिलायंस है केजी-डी6 ब्लॉक की परिचालक
बयान में कहा गया है कि, 'ये परियोजनाएं केजी-डी6 ब्लॉक में मौजूदा हब के ढांचे का इस्तेमाल करेंगी।' रिलायंस केजी-डी6 ब्लॉक की परिचालक है। इस ब्लॉक में उसकी हिस्सेदारी 66.67 फीसदी है। शेष 33.33 फीसदी हिस्सेदारी बीपी के पास है। तीनों परियोजनाओं में से आर-क्लस्टर से सबसे पहले उत्पादन शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया का सबसे गहरा अपतटीय गैस क्षेत्र
यह क्षेत्र काकीनाड़ा तट के मौजूदा केजी-डी 6 कंट्रोल एंड राइजर प्लेटफॉर्म (सीआरपी) से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र पानी में 2,000 मीटर से अधिक गहराई में स्थित है। यह एशिया का सबसे गहरा अपतटीय गैस क्षेत्र है। इस क्षेत्र से गैस उत्पादन 2021 में 1.29 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) पर पहुंचने की उम्मीद है। 


मुकेश अंबानी ने दिया बयान
इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'बीपी के साथ भागीदारी पर हमें गर्व है। दोनों कंपनियों की विशेषज्ञता की वजह से हम गैस परियोजनाओं को तेजी से चालू कर पा रहे हैं। ये परियोजनाएं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के बीच स्थित हैं। यह देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके जरिये हम स्वच्छ और हरित गैस-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होंगे। कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपने गहरे पानी के ढांचे के जरिए हम राष्ट्र की स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed