फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   rbi suspends paytm payment bank operations

पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई ने लगाई रोक, कंपनी नहीं खोल सकेगी नए खाते

Wed, 01 Aug 2018 05:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
rbi suspends paytm payment bank operations
पेटीएम् - फोटो : SELF

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है। इसकी वजह ग्राहक जोड़ने की प्रक्रिया में खामी बताई जा रही है। आरबीआई ने कंपनी के ग्राहक जोड़ने की प्रक्रिया का ऑडिट शुरू किया है। केंद्रीय बैंक ने पेटीएम से भी इस मामले में जवाब-तलब किया है। 

विज्ञापन


केवाईसी में हो रही थी गड़बड़ी

आरबीआई को अपनी जांच में पेटीएम द्वारा जोड़े गए नए ग्राहकों की केवाईसी में गड़बड़ी पकड़ी थी। ऑडिट करने के बाद आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को 20 जून से नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिया था इस्तीफा

हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से रेनू सत्ती ने इस्तीफा दे दिया था। आरबीआई का निर्देश है कि कोई बैंकर ही पेटीएम बैंक का हेड हो सकता है। 19 मई 2017 को आरबीआई से मंजूरी के बाद रेणु की नियुक्ति सीईओ के पद पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नियमों के मुताबिक केवल एक बैंकर ही पेमेंट बैंकों का सीईओ बन सकता है। लेकिन यहीं पर पेटीएम के स्वामित्व वाली कंपनी से चूक हो गई। रेनू सत्ती इससे पहले मदर डेयरी और मैनपावर सर्विस के मानव संसाधन विभाग की कर्मचारी रही थीं।

2017 में शुरू हुआ था बैंक

rbi suspends paytm payment bank operations

पेटीएम को पेमेंट बैंक खोलने के लिए अगस्त 2015 में मंजूरी मिली थी। इसके बाद नवंबर 2017 में विधिवत तौर पर इसकी देश भर में शुरुआत हुई थी। जांच में सामने आया कि पेटीएम अपने पेमेंट बैंक पर चालू खाते भी खोल रहा था। 

एयरटेल पर लगा था जुर्माना

आरबीआई ने इससे पहले मार्च में एयरटेल पेमेंट बैंक पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह भी केवाईसी नियमो का पालन नहीं करने पर लगाया गया था और बैंक के ईकेवाईसी पर भी रोक लगाने का आदेश दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed