{"_id":"585438e94f1c1b896064bb7a","slug":"ratan-to-continue-as-tata-sons-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन टाटा नहीं छोड़ेंगे टाटा ट्रस्ट के प्रमुख का पद","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रतन टाटा नहीं छोड़ेंगे टाटा ट्रस्ट के प्रमुख का पद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ratan tata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट के प्रमुख रतन टाटा ने कहा है कि वह कंपनी के मौजूदा हालात को देखते हुए टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। टाटा संस की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में रतन टाटा ने कहा है कि ट्रस्टी से बातचीत का हवाला देकर मीडिया में उनके इस्तीफे का जो कयास लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
ट्रस्ट में महज उस व्यवस्था को बनाने पर चर्चा चल रही है, जिससे भविष्य में टाटा ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन को आसानी से अंजाम दिया जा सके। टाटा का कहना है कि इस समय कंपनी ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो राष्ट्रीय महत्व के हैं। लिहाजा, वह इन फैसलों को निर्णायक स्थिति तक ले जाने के लिए टाटा ट्रस्ट की कमान अपने पास रखेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मीडिया में ऐसी खबर आई है कि रतन टाटा, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद टाटा संस की तरफ से सफाई देने के लिए यह बयान जारी हुआ है। टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 फीसदी की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन