{"_id":"5f1ac4708ebc3e63bf1e10e8","slug":"ratan-tata-gave-statement-on-by-wide-firing-amid-coronavirus-pandemic-by-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों द्वारा की जा रही छंटनी पर रतन टाटा ने जताई नाखुशी, नैतिकता पर उठाए सवाल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कंपनियों द्वारा की जा रही छंटनी पर रतन टाटा ने जताई नाखुशी, नैतिकता पर उठाए सवाल
Fri, 24 Jul 2020 06:23 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा ने इंडस्ट्री में हो रही छंटनी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, 'कंपनियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने की अनगिनत घटनाओं से लगता है जैसे कंपनियों की शीर्ष लीडरशिप में सहानुभूति की कमी हो गई है।'
विज्ञापन
इस संदर्भ में रतन टाटा ने योरस्टोरी से बातचीत के दौरान कहा कि ये वे लोग हैं जिन्होंने कंपनी के लिए काम किया है। कर्मचारी अपना पूरा करियर कंपनी के लिए लगाते हैं और कोरोना वायरस महामारी जैसे संकट के समय में इनका सहयोग करने के बजाय ये बेरोजगार हो रहे हैं।
विज्ञापन
नैतिकता पर उठाए सवाल
आगे टाटा ने इंडस्ट्री के शीर्ष अधिकारियों से सवाल किए और पूछा कि उनका इस मुश्किल समय में क्या कर्तव्य बनता है और उनके लिए नैतिकता की क्या परिभाषा है। टाटा ने कहा कि जिन्होंने आपके लिए काम किया, आपने उन्हें ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिकारी खुद से करें सवाल
रतन टाटा के अनुसार, मुनाफा कमाना गलत नहीं है, लेकिन मुनाफा कमाने का काम भी नैतिकता से करना चाहिए। आप मुनाफा कमाने के लिए क्या कर रहे हैं, ये आवश्यक है। इतना ही नहीं, कंपनियों को ग्राहकों व शेयरधारकों का भी ध्यान रखना चाहिए। ये तमाम पहलू महत्वपूर्ण हैं। अधिकारियों को खुद से पूछना चाहिए कि उनके द्वारा लिए जा रहे फैसले सही हैं भी या नहीं।
कारोबार का अर्थ केवल मुनाफा कमाना ही नहीं
टाटा ने कहा कि जो कंपनियां अपने कर्मचारियों को लेकर संवेदनशील नहीं है, वे ज्यादा दिनों के लिए परिचालन नहीं कर सकती हैं। कारोबार का अर्थ केवल मुनाफा कमाना ही नहीं होता है। कारोबार में शेयरदारक, ग्राहक और कर्मचारी आपसे जुड़े हैं इसलिए उनके हितों के लिए सोचना चाहिए।
टाटा ने जताई उम्मीद
आगे उन्होंने कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि हमारे समक्ष इस तरह के हालात दोबारा नहीं आएंगे। और यदि आते भी हैं, तो मुझे लगता है कि आपकी बेहतर समझ होगी कि लोगों के हित के लिए क्या करना चाहिए, बजाय इसके कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए।'