{"_id":"5a2a3ce24f1c1b60678bff79","slug":"railways-to-start-ranking-system-for-its-trains-and-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बनाएगा जोन और ट्रेन की रैंकिंग, अब पता चलेगा कौन रेल है अव्वल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रेलवे बनाएगा जोन और ट्रेन की रैंकिंग, अब पता चलेगा कौन रेल है अव्वल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको सभी प्रकार की अव्वल और फिसड्डी ट्रेनों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही कौन सा जोन बढ़िया काम कर रहा है, ये जानकारी भी रेलवे आपको देगा।
विज्ञापन
ट्रेनों की होगी रैंकिंग
रेल मंत्रालय अगले महीने से देश भर में चलने वाली अपनी सभी शताब्दी, राजधानी, मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की रैंकिंग तय करने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी। जिस आधार पर रैंकिंग को तय किया जाएगा उनमें सफाई और समय की पाबंदी को पहले क्रमांक पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
नहीं चलती है सही समय पर ट्रेनें
देश भर में कई ट्रेनें ऐसी हैं, जिनके आने और जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। ट्रेन लेट होने के कारण कई बार यात्रियों का समय और धन दोनों बर्बाद होता है। उदाहरण के लिए दिल्ली से बिहार, बंगाल की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें 6 से लेकर के 48 घंटे लेट चलती हैं।
विज्ञापन
अभी पूरे देश में ट्रेनों के लेट होने के समय में 70 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। दूसरा स्टेशनों और ट्रेन के कोच में गंदगी और बदबू भी एक बहुत बड़ा और पुराना कारण हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर सफाई रखने के लिए अब रेलवे ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है।
रेलवे में हैं 17 जोन
देश भर में रेलवे के 17 जोन है। इन सभी जोन से रोजाना हजारों गाड़ियां चलती हैं, जिनकी अब लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में समय-समय पर बदलाव होते रहेंगे। रेल मंत्रालय को उम्मीद है कि इससे सभी जोन आपस में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे। जोन की रैंकिंग के लिए हाउसकीपिंग, कोच के स्टैण्डर्ड, ट्रेन चलने के समय को तय किया गया है।
एसएमएस के जरिए यात्रियों को दे रहे हैं जानकारी
अभी रेलवे ट्रेन के लेट होने पर रिजर्व कोच के यात्रियों को एसएमएस के जरिए जानकारी दे रहा है। इसमें ट्रेन के नए समय और लेट होने का कारण भी बताया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल पूरी तरह से रेलवे के आपरेशन को पारदर्शी बनाना चाह रहे हैं, जिसके लिए इस तरह की सर्विस को शुरू किया गया है।
एसएमएस के जरिए यात्रियों को दे रहे हैं जानकारी
अभी रेलवे ट्रेन के लेट होने पर रिजर्व कोच के यात्रियों को एसएमएस के जरिए जानकारी दे रहा है। इसमें ट्रेन के नए समय और लेट होने का कारण भी बताया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल पूरी तरह से रेलवे के आपरेशन को पारदर्शी बनाना चाह रहे हैं, जिसके लिए इस तरह की सर्विस को शुरू किया गया है।