फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   railways to introduce dynamic fare in all trains soon, early booking will get discounted rates

प्रीमियम ट्रेनों के बाद सभी ट्रेनों में भी जल्द लागू होगा डायनेमिक फेयर, पहले बुक कराना होगा सस्ता

Fri, 19 Jan 2018 03:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
railways to introduce dynamic fare in all trains soon, early booking will get discounted rates
railway

भारतीय रेल जल्द ही रिजर्वेशन टिकटों को महंगा करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे में एक पॉलिसी लाई जा रही है, जिसके बाद सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में डायनेमिक फेयर प्रणाली लागू हो जाएगी। इससे जहां जनता की जेब ज्यादा कटेगी, वहीं रेलवे को फायदा होगा। हालांकि जो लोग पहले टिकट बुक कराएंगे, उनको सस्ता मिलेगा। 

विज्ञापन


हवाई जहाज की तरह होगा किराया
रेलवे की फेयर रिव्यू कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों पर अगर रेलवे बोर्ड अमल करता है तो फिर जैसे हवाई जहाज में टिकट के दाम बढ़ते रहते हैं, वैसे ही दिन पास आते-आते रेलवे में भी किराया बढ़ेगा। फिलहाल यह व्यवस्था केवल राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में लागू है। 
विज्ञापन


महीनों पहले बुक कराने पर मिलेगा डिस्काउंट
अगर यात्री एक से चार महीने पहले टिकट बुक कराएंगे तो उनको टिकट काफी सस्ता मिलेगा। इसके लिए खाली सीटों के आधार पर 20 से 50 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। कमेटी ने सुझाव दिया है कि चार्ट बनने के बाद भी टिकट बुक कराने पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए ट्रेन के प्रस्थान समय से दो घंटे से लेकर के दो दिन के बीच भी डिस्काउंट मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर बर्थ बुक करने पर इनको मिलेगी छूट

railways to introduce dynamic fare in all trains soon, early booking will get discounted rates

जनरल क्लास को छोड़कर सभी क्लास में लोअर बर्थ बुक करने पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को छूट मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि विमान में अगली कतार की सीट के लिए जैसे विमान यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है वैसे ही रेल यात्रियों को भी मनपसंद सीट के लिए ज्यादा कीमत देनी चाहिए। 

समिति ने कहा है कि असुविधाजनक समय जैसे रात 12:00 बजे या सुबह 4:00 और दिन के एक बजे या शाम 5:00 बजे पहुंचने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को छूट दी जानी चाहिए।

बिजी रुट्स पर भी मुश्किलें 
इसके अलावा कमिटी ने बिजी रूट्स पर लोकप्रिय ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोतरी की सिफारिश की है। यानी जिन रुट्स पर ज्‍यादा आवागमन लगा रहता है उन पर किराये का बोझ बढ़ेगा। बिजी रुट्स में बिहार और यूपी के रुट्स आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed