फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Raid at Suzuki headquarters

गलत माइलेज प्रणाली लगाकर फंसी सुजुकी

Sat, 04 Jun 2016 07:12 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 04 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Raid at Suzuki headquarters
सुजुकी

जापान में कार कंपनी सुज़ुकी के मुख्यालय पर छापा मारा गया है। सुज़ुकी पर गाड़ियों की माइलेज क्षमता जांचने के लिए गलत प्रणाली के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं जिसकी जांच की जा रही है। पिछले महीने सुज़ुकी कंपनी ने कहा था कि ईंधन उत्सर्जन में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को धोखा देने से इनकार किया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के इन दावों को पुख्ता करने वाले दस्तावेज ढूंढ़ने के लिए ये छापे मारे हैं। सुज़ुकी के अनुसार इस मामले का जापान से बाहर बेचे जाने वाले उत्पादों से कोई लेना देना नहीं हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने कहा था कि वह कर्मचारियों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश न होने की वजह से जापनी मानकों के अनुसार परीक्षण नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


सुज़ुकी, टोयोटा, निस्सान और होंडा के बाद जापान की चौथी बड़ी कार कंपनी हैं। इससे पहले जापान के परिवहन मंत्रालय ने मिस्तूबिशी मोटर्स के दफ्तर पर भी ऐसे ही आरोपों के सिलसिले में छापे मारे गए थे। पिछले साल जर्मन कंपनी फोक्सवैगन ने अमेरिका में डीजल गाड़ियों में उत्सर्जन परीक्षण में हेराफेरी करने की बात मानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed