फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Q3 Results Public sector undertaking BEML reported decline in profit

तिमाही नतीजे: 90 फीसदी घटा सार्वजनिक क्षेत्र की BEML लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ

Tue, 11 Feb 2020 03:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Q3 Results Public sector undertaking BEML reported decline in profit

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की बीईएमएल लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 90.8 फीसदी घटकर 4.24 करोड़ रुपये रहा। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 46.20 करोड़ रुपये था। पहले बीईएमएल लिमिटेड को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड के तौर पर जाना जाता था।

विज्ञापन

इतनी रही कंपनी की आय

इस संदर्भ में शेयर बाजार को जानकारी दी गई, जिसमें कंपनी ने बताया कि 2019-20 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी एकीकृत आय 699.15 करोड़ रुपये पर आ गई। जबकि वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 926.05 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

बीईएमएल में सरकार की 54 फीसदी हिस्सेदारी

बता दें कि बीईएमएल में सरकार की 54 फीसदी हिस्सेदारी है और 46 फीसदी हिस्सेदारी विभिन्न सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के साथ-साथ बैंकों और कर्मचारियों के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी 28 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार

दिसंबर में खबर आई थी कि रणनीतिक विनिवेश के जरिए मोदी सरकार रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में अपनी 28 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री कर सकती है और 26 फीसदी हिस्सेदारी को सरकार अपने पास बरकरार रख सकती है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति अक्तूबर 2016 में बीईएमएल लिमिटेड में 26 फीसदी हिस्सेदारी किसी चुनिंदा निवेशक को बेचने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है।

यह है सरकार का लक्ष्य

बता दें कि चालू वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश के जरिए 1.05 लाख करोड़ रुपये मिलने का लक्ष्य रखा था। हालांकि इस लक्ष्य के पूरे होने की संभावना नहीं है। बजट 2020 के दौरान इस लक्ष्य को संशोधित कर 65 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2020 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed