फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   punjab national bank profit rises by 507 crore rupees in second quarter

तिमाही नतीजेः पीएनबी को हुआ 507 करोड़ का मुनाफा, एनपीए में दिखी बढ़त

Wed, 06 Nov 2019 07:14 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 06 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
punjab national bank profit rises by 507 crore rupees in second quarter
पीेएनबी - फोटो : SELF

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को जुलाई-सितंबर, 2019 तिमाही में 507.06 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। पीएनबी ने मंगलवार को नियामकीय फाइलिंग के माध्यम से यह जानकारी दी। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 समान तिमाही में बैंक को 4,532.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

विज्ञापन


पीएनबी की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल आय बढ़कर 15,556.61 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 14,035.88 करोड़ रुपये रही थी। बैंक का कुल एनपीए कर्ज की तुलना में 16.76 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 17.16 फीसदी रहा था। 
विज्ञापन


फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान घटकर 3,253.32 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,733.27 करोड़ रुपये रहा था। रुपये में देखें तो दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 77,267.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 79,459 करोड़ रुपये और नेट एनपीए 30,179.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,658.7 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग 2,023.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,928.9 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक ने 9,757.9 रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed